नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अवैध विस्फोटक की मंडी बना दमोह जिला। आसानी से मिल जाता है यहां विस्फोटक पदार्थ यही वजह है कि आए दिन सड़कों पर मिल रही विस्फोटक सामग्री। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
« Jan    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

अवैध विस्फोटक की मंडी बना दमोह जिला। आसानी से मिल जाता है यहां विस्फोटक पदार्थ यही वजह है कि आए दिन सड़कों पर मिल रही विस्फोटक सामग्री।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिना रोक टोक बिक रही अवैध विस्फोटक सामग्री मासूम बच्चे आ रहे विस्फोट के चपेट मै अवैध विस्फोटक के चलते जिले में हुई सात मौतो के बाद भी प्रशासन का उदासीन रवैया देखने को मिल रहा है।

अवैध विस्फोटक की मंडी बना दमोह जिला। आसानी से मिल जाता है यहां विस्फोटक पदार्थ यही वजह है कि आए दिन सड़कों पर मिल रही विस्फोटक सामग्री।

दमोह जिला बना अवैध विस्फोटक सामग्री बेचे जाने की मंडी। यही वजह है कि अब मासूम बच्चे भी इस अवैध विस्फोटक सामग्री की चपेट में आने लगे हैं आपको बता दें कि पिछले दिनों अवैध विस्फोटक सामग्री से जिले के बड़ा पुल इलाके में अवैध फटाका फैक्ट्री संचालित की जा रही थी जिसमें हुए विस्फोट से पहले संचालक सहित 6 लोगों की मौत हुई थी तो वही अभी सुनने में आया है कि उसी विस्फोट में जो और भी घायल लोग थे उनमें से एक महिला की और मौत हो जाने की खबर सामने आई है।

बड़ापुल बम विस्फोट में एक और इलाज रत महिला की मौत,संचालक सहित अब तक 7 की मौत।

दमोह.विगत माह दमोह शहर के बड़ापुल के पास फटाका फैक्ट्री में विस्फोट होने से जबलपुर में इलाज रत एक और महिला की इलाज के दौरान मौत हो जाने की बात सामने आई है, प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशांत चक्रवती मृतिका के पुत्र ने बताया कि 22 दिसंबर 2023 की रात प्रेमलता पति स्वर्गीय दिलीप चक्रवती उम्र 45 वर्ष गड़रयाऊ हरसिद्धि माता मंदिर निवासी की जबलपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई. 23 दिसंबर को पोस्टमार्टम कार्यवाही के बाद अंतिम संस्कार हुआ था, मृतिका के पुत्र प्रशांत चक्रवती का कहना है कि बहरहाल प्रशासन द्वारा कोई भी सहायता नहीं की गई है. बम विस्फोट मामले में संचालक सहित 7 व्यक्तियों की अब तक मौत हो गई है।

अब बात करते हैं ताजा मामला दमोह देहात थाना सागर नाका चौकी अंतर्गत जंगल में बकरियां चराने गई बच्ची को झाड़ियां में एक अवैध विस्फोटक सामग्री मिली जिसे उसने खेल-खेल में फेंक दिया जिससे उस सामग्री में जोरदार धमाका हुआ और नाबालिक मासूम बच्ची उस धमाके की चपेट में आ गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई उसे तत्काल जिला अस्पताल में लाया गया डॉक्टर ने उसका इलाज किया और बच्ची ने बताया कि जंगल में अवैध विस्फोटक सामग्री रखी हुई थी जिसे मैं समझ नहीं पाई और मैंने उसे खेल खेल मैं फेंक दिया तो उसमें जबरदस्त विस्फोट हुआ जिससे हमें चोटे आई हैं घटना जमुनिया ग्राम की है सागर नाका चौकी अंतर्गत सारा मामला सामने आया है इससे यह स्पष्ट है कि दमोह जिले में अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री खुलेआम बेची जा रही है इसकी शिकायत दमोह कलेक्टर से लेकर दमोह एसपी तक को की गई है विस्फोटक सामग्री बेचने वाले पटेल फेब्रिकेशन और

पांडे ट्रेडर्स जो की पटेरा में पटेल फैब्रिकेशन के नाम से दुकान खोले हुए हैं उन्होंने पूर्व में कई पंचायत में कपिलधारा की योजना के अंतर्गत खोदे जाने वाले कूप में अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल कर कूप खोदे गए और जनपद पंचायत को विस्फोटक सामग्री के बिल भी लगाए हैं और शासन प्रशासन से उस विस्फोटक सामग्री का पैसा भी निकाल लिया गया हैं जिसकी बिल सहित कलेक्टर एसपी से शिकायत की गई है कि इनसे पूछा जाए कि उनके पास विस्फोटक सामग्री कहां से आती है जो यह बेखौप होकर बेच रहे हैं और इस्तेमाल कर रहे हैं और जिसके बिल लगाकर शासन के पैसे भी निकाल रहे हैं विस्फोटक सामग्री के बिल लगाकर पैसे निकाले जाने के बाद भी समझ में नहीं आता की अधिकारी क्यों ऐसे व्यक्ति पर कार्यवाही नहीं कर रहे हैं और ऐसे विस्फोटक सामग्री बेचने वाले को खुला घूमने दे रहे हैं जिससे शहर में अवैध विस्फोटक धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है जिसकी ताजा शिकार एक मासूम बच्ची बनी जो जंगल में बकरियां चराने गई थी लेकिन आसामाजिक तत्वों ने शिकार के तौर पर विस्फोटक रखा हुआ था शिकार तो नहीं हुआ लेकिन मासूम बच्ची इसका शिकार बन गई और गंभीर रूप से घायल हो गई अगर ऐसे अवैध विस्फोटक सामग्री बेचने वालों पर जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं की

गई तो पूर्व की भांति और असामाजिक तत्व जो ऐसी ही जिलेटिन खरीद कर एटीएम ब्लास्ट कर डकैतियां डालते रहे और बाद में जब पकड़े गए तो पता चला कि इनके द्वारा अवैध विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल कर एटीएम में ब्लास्ट कर लाखों रुपए एटीएम से लूटे गए अब देखना होगा पुलिस प्रशासन ऐसे लोगों पर कब तक कार्यवाही करती है या लोगों की जान ऐसे ही जोख़िम में बनी रहेगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now