नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शादी से आधे घंटे पहले इंजीनियर दूल्हे ने फांसी लगाई, रिश्तेदारों में हड़कंप – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
« Jul    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

शादी से आधे घंटे पहले इंजीनियर दूल्हे ने फांसी लगाई, रिश्तेदारों में हड़कंप

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

तेलंगाना  की राजधानी हैदराबाद में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने शादी के बंधन में बंधने से आधा घंटा पहले हैदराबाद के बाहरी हिस्से में एक समारोह हाल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कहा कि एन.एस. संदीप ने मेडचल जिले के कोमपल्ली में समारोह कक्ष में फांसी लगा ली।

यह घटना उस समय घटी, जब वर और वधू पक्ष के अतिथि समारोह शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। दूल्हा मेक-अप के लिए एक कमरे में अकेले था। जब दुल्हा कमरे से बाहर नहीं आया, तब उसके रिश्तेदारों ने दरवाजे पर कई बार दस्तक दी। लेकिन जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तब दरवाजे को तोड़ा गया और वहां संदीप को छत के पंखे से लटका पाया गया।

इस घटना से वहां उपस्थित अतिथि हैरान रह गए और समारोह मातम में बदल गया। हैदराबाद शहर के दिलखुशनगर इलाके के निवासी संदीप सुबह 11.35 बजे शादी के बंधन में बंधने वाले थे। आत्महत्या के कारणों के बारे में पता फिलहाल नहीं चल पाया है।

साइबराबाद पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत आने वाले पेट बशीराबाद पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि संदीप के आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now