भगवान राम के प्रकट उत्सव समारोह पर डेंजर भारत की ओर से सभी नगर वासियों को आपके द्वारा भेजे गए शुभकामना संदेश जन-जन तक पहुंचाने की गई पहल।
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

भगवान राम के प्रकट उत्सव समारोह पर डेंजर भारत की ओर से सभी नगर वासियों को आपके द्वारा भेजे गए शुभकामना संदेश जन-जन तक पहुंचाने की गई पहल।
हिंदू धर्म में राम नवमी का त्योहार बेहद ही खास माना जाता है। देशभर में इस पवित्र त्योहार को बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। हर साल राम नवमी चैत्र मास की शुक्लपक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है।

इस अवसर पर आज दमोह जिले में भी भगवान राम का जन्म उत्सव बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया जा रहा है राम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर कल जहां राम जी सेवा समिति के तत्वाधान में एक संदेश वाहन रैली निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में दमोह की धर्म प्रेमी जनता ने भाग लिया और सभी को आज रामनवमी मनाने का संदेश दिया। आज दमोह जिले के प्राचीन राम मंदिर बहराम टॉकीज के बाजू में 12:00 बजे भगवान राम प्रकट उत्सव का मनाया जा रहा है जिसमें दमोह की सभी धर्म प्रेमी जनता से पहुंचने की अपील की गई है साथ ही राधा रमन मंदिर में भी भगवान राम का प्रकट उत्सव मनाया जा रहा है मंदिर में भी भगवान श्री राम के प्रकट उत्सव में भक्त जनों को पहुंचने की अपील की गई है 12:00 बजे बंदा बहू मंदिर में भगवान श्री राम प्रकट उत्सव में सभी धर्म प्रेमी जन पहुंचे और धर्म लाभ ले ऐसी मंदिर कमेटी द्वारा अपील की गई है।

इस साल यह त्योहार आज 17 अप्रैल को है। ऐसे में, राम नवमी के इस पावन त्योहार के अवसर पर कई लोग एक सप्ताह पहले से ही अपनों को बधाई और संदेश भेजना शुरू कर देते हैं। अगर आप भी राम नवमी के शुभ अवसर पर अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो हम आपके द्वारा बनाए गए संदेश पोस्ट को अपने न्यूज़ पोर्टल पर लगाएंगे हमारे इस नंबर पर अपने संदेश पोस्ट भेजें 810 906 2404
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






