नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिला विपणन अधिकारी की कार गुजारिया आए दिन आती रहती हैं सामने कल अचानक से पहुंचे दमोह कलेक्टर ने लगाई फटकार। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
« Jan    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

जिला विपणन अधिकारी की कार गुजारिया आए दिन आती रहती हैं सामने कल अचानक से पहुंचे दमोह कलेक्टर ने लगाई फटकार।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जिला विपणन अधिकारी की कार गुजारिया आए दिन आती रहती हैं सामने कल अचानक से पहुंचे दमोह कलेक्टर ने लगाई फटकार।

जिला विपणन अधिकारी की लापरवाही से सरकार की मंशा अनुसार नहीं हो पा रही यूरिया की सप्लाई। वर्ल्ड की पहली नैनो यूरिया बनाने वाला भारत ऐसे अधिकारियों के चलते अपने ही देश में पिछड़ता नजर आ रहा है।

बड़ी बड़ी खबरों के बीच छूट जाती हैं छोटी महत्वपूर्ण खबरें जिनसे होता है जनता का सीधा सरोकार छोटी महत्वपूर्ण खबरें जानने के लिए देखते रहे डेंजर भारत।

दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर कल अचानक दमोह के विपणन विभाग के गोदाम पहुंचे जहां पर पिछले कई वर्षों से अनियमितताएं देखी जा रही थी जिला विपणन विभाग में कई वर्षों से पदस्थ इंद्रपाल सिंह राजपूत जिला विपणन विभाग को अपना निजी विभाग व निजी संपत्ति मानकर कार्य करते है भला वह ऐसा करें भी तो क्यों ना करें क्योंकि वह कई वर्षों से एक ही जगह पदस्थ होने की वजह से सरकारी विपणन विभाग को अपनी निजी संपत्ति मान बैठे हैं अधिकारी इंद्रपाल सिंह राजपूत की कार गुजारिया यूं तो हर साल खाद बीज वितरण के समय सामने आती रही है

किसानों को समय पर खाद बीज न मिलने की वजह से जहां हर वर्ष किसानों द्वारा सागर नाका वितरण विभाग के सामने चक्का जाम कर अपनी नाराजगी व्यक्त की जाती रही हैं लेकिन सरकार की आंखों में धूल झोंकते हुए विपणन विभाग में पदस्थ इंद्रपाल सिंह राजपूत की कार गुजारियों पर कई बार सवाल खड़े हुए लेकिन क्या वजह है यह तो भगवान ही जाने या विपणन विभाग के अधिकारी इंद्रपाल सिंह राजपूत जो खाने और खिलाने में जिन्हें महारत हासिल है

इन पर आज तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई। इस वर्ष नई फसल की बोनी के समय कल दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा औचक निरीक्षण कर विपणन विभाग में जाकर जब देखा तो विपणन अधिकारी के द्वारा कई अनियमितताएं देखी गई जिस पर दमोह कलेक्टर की फटकार के बावजूद भी विपणन अधिकारी इंद्रपाल सिंह अपनी सफाई देते नजर आए जबकि आपको बता दें कि संपूर्ण वर्ल्ड में भारत द्वारा नैनो यूरिया का आविष्कार किया गया है जिसे संपूर्ण भारत में किसानों को इस यूरिया के बारे में अवगत कराना व इसके लाभ के बारे में बताना और ज्यादा से

ज्यादा नैनो यूरिया की खपत बढ़ाने और किसानों को समय पर खाद बीज मुहैया कराने जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं व शासन की मंशा अनुसार कार्य न करते हुए सरकार की महत्वपूर्ण जन कल्याण कारी नीतियो पर अधिकारी द्वारा पलीता लगाया जाता रहा है दमोह कलेक्टर द्वारा जब विपणन विभाग के दस्तावेजों को खंगाला गया तो रिकॉर्ड में भी गड़बड़ियां पाई गई सरकार की मनसा अनुसार समय पर खाद बीज मुहैया कराए जाने के बावजूद

भी विपणन विभाग के अधिकारी द्वारा समय रहते गांव-गांव में बनी समितियो तक खाद बीज ना पहुचाने की वजह से दमोह कलेक्टर ने जमकर फटकार लगाई और कहा कि अगर कोई समिति समय पर खाद बीज नहीं उठा रही है तो तुमने हमें क्यों नहीं बताया आप लोगों की इसी ढीला शाही की वजह से किसान परेशान होते हैं और किसान सरकार से नाराजगी और प्रशासन से नाराजगी दिखाते हुए हर वर्ष चक्का जाम कर मीडिया की सुर्खियों में बने रहते है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now