नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री तथा प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत ने किया ध्वजारोहण।मुख्यमंत्री जी के संदेश का किया वाचन बोले प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में तेजी से शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
« Jan    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री तथा प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत ने किया ध्वजारोहण।मुख्यमंत्री जी के संदेश का किया वाचन बोले प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में तेजी से शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री तथा प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत ने किया ध्वजारोहण।मुख्यमंत्री जी के संदेश का किया वाचन बोले प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में तेजी से शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है।

जिले में आजादी का पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया

जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह पूर्वक मनाया गया। जिला मुख्यालय के तहसील ग्राउण्ड पर आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री तथा प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने हर्षोल्लास के प्रतीक गुब्बारे छोड़े।

प्रभारी मंत्री रावत ने खुली सफेद जीप में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर एवं पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी और परेड कमाण्डर रक्षित निरीक्षक हेमंत बरहैया के साथ परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सशस्त्र बलों की टुकड़ियों ने तीन चक्रों में हर्ष फायर किये। प्रभारी मंत्री रावत ने परेड उपरांत बल कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया।

समारोह में परेड कमांडर हेमंत बरहैया एवं द्वितीय परेड कमांडर अभिनव साहू के नेतृत्व में सशस्त्र और निशस्त्र दलों की टुकड़ियों ने कदमताल करते हुये मार्च पास्ट किया। इसमें विशेष पुलिस बल, सशस्त्र पुलिस बल, पुलिस बल महिला, जिला पुलिस बल, होमगार्ड बल, आपदा प्रबंधन दल, एनसीसी सीनियर, एनसीसी जूनियर, स्काऊट दल, गाईड दल, शौर्यदल की टुकड़ियों ने भाग लिया। साथ ही विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट में सहभागिता की।

जिले के प्रभारी मंत्री रावत ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। मुख्यमंत्री जी ने अपने संदेश में कहा भारत के 78 वें स्वतंत्रता दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और मंगलकामनाएँ। आज का पावन दिन भारत माता को स्वतंत्र कराने के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले वीरों, राष्ट्रभक्तों और स्वतंत्रता सेनानियों के पुण्य-स्मरण का अवसर है। प्रशासन जनोन्मुखी हो, नागरिक विकास और सामाजिक सद्भाव में भागीदार बनें, गरीबों के कल्याण की योजनाएँ अंतिम पंक्ति में अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे, ऐसी व्यवस्था बनाने के लिए हमारी सरकार कटिबद्ध है।

यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। पिछला एक दशक भारत के गौरव को बढ़ाने वाला गौरवशाली युग रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में तेजी से वैभवशाली और शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है।

भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में तेजी से अग्रसर है।भारत की अर्थव्यवस्था में मध्यप्रदेश की 4 प्रतिशत सहभगिता को अगले पाँच वर्ष में 5 प्रतिशत तक ले जाने के लिए मध्यप्रदेश संकल्पित होकर कार्य कर रहा है। मध्यप्रदेश के नागरिक सदैव विकास की ललक और राष्ट्र के लिए प्रेम का परिचय देते रहे हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now