एक रक्तदान मां के नाम.. जिला अस्पताल में पांच जरूरतमंदों के लिए त्वरित रक्तदान।पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी बाजपेई की पुण्यतिथि पर जिला अस्पताल में रूरतमंद मरीजो के लिए लगाया गया रक्तदान शिविर।
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

एक रक्तदान मां के नाम.. जिला अस्पताल में पांच जरूरतमंदों के लिए त्वरित रक्तदान।पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी बाजपेई की पुण्यतिथि पर जिला अस्पताल में जरूरतमंद मरीजो के लिए लगाया गया रक्तदान शिविर।
आईजा के प्रदेश संरक्षक अटल राजेंद्र जैन ने किया रक्तदान
दमोह। स्वतंत्रता दिवस एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई की पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद मरीजो के लिए जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में त्वरित रक्तदान करके एक रक्तदान मां के नाम का संकल्प संबंधित मरीजों के परिजनों को दिलाया गया।

जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वाधान में महामाया रक्तदान एवं जन कल्याण समिति द्वारा आयोजित एक रक्तदान मां के नाम शिविर में सक्रिय रक्तदाता दीपक जैन ए पॉजिटिव ने 46 वी वार रक्तदान किया। महा माया रक्तदान समिति के अध्यक्ष अखिलेश रजक बी पॉजिटिव ने 33 वी बार रक्तदान किया। रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य, ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश संरक्षक पत्रकार अटल राजेंद्र जैन ओ पॉजिटिव ने 12 ही बार रक्तदान किया। रोशन माली ओ पॉजिटिव तथा दीपक वंशवर्ती ने बी पॉजिटिव ने भी रक्तदान किया।

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ राकेश राय, डॉ विशाल शुक्ला, डॉ चक्रेश चौधरी, डॉ ए पी जैन, उषा यादव, सौरभ प्रीति गुप्ता, योगेश जाट, अनुपम भैया संजय प्यासी आदि का मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ। इस दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रदेश प्रतिनिधि के के परोहा, ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष, समाजसेवी महेंद्र जैन सोमखेड़ा, अखिलेश रजक, आशीष शर्मा, सिकंदर खरारे, आशीष रजक, मनीष सागर, दमु रजक, मंटू चौबे मिलन वाल्मीकि ब्लड बैंक स्टाफ का भी विशेष सहयोग एवं उपस्थिति रही।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






