भारी बारिश में आठ स्थानों पर फसे 100 से अधिक लोगों को रेस्क्यू कर बचाई जान।
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

भारी बारिश में आठ स्थानों पर फसे 100 से अधिक लोगों को रेस्क्यू कर बचाई जान।
दमोह जिले में हो रही पिछले तीन दिनों से भारी बारिश के चलते दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं जिसमें दमोह जिले की सभी नदियां उफान पर हैं जिस वजह से लोगों के बारिश में फंसे होने की सूचना अलग अलग जगह से मिल रही है और कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के दिशा निर्देश पर नगर पालिका द्वारा रेस्क्यू टीम का गठन कर शहरी क्षेत्र में लोगों की मदद में लगी हुई है तो वही एनडीआरफ के जवान पूरे जिले में सक्रियता से काम कर रहे है दमोह जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में रेस्क्यू टीम ने ग्राम बंशीपुर तहसील जबेरा में जलभराव में फंसे बिजली गिरने से घायल 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।तहसील तेंदूखेड़ा में पंचायत चुनाव में पोलिंग पार्टियों को जलभराव के बीच से सुरक्षित बाहर लाया गया।
ग्राम आंखखेड़ा में सरपंच के तबियत अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें इलाज हेतु जलभराव से बाहर निकाला गया।
बांदकपुर में अस्पताल के चारों ओर जलभराव होने के कारण गर्भवती महिलाओं सहित 9 लोगो को सुरक्षित निकाल एंबुलेंस तक पहुंचाया गया।

ग्राम बांसा तारखेड़ा में जलभराव होने के कारण रेस्क्यू टीम गांव तक गई परंतु ग्रामीणों के सुरक्षित होने के कारण प्रशासन से चर्चा कर रेस्क्यू समाप्त कर दिया गया।बिलाई चौकी में जलभराव होने के कारण चौकी स्टाफ एवं शासकीय रिकॉर्ड को सुरक्षित बाहर निकाला गया।नरसिंहगढ़ चौकी के अंतर्गत ग्राम बरखेड़ा चकेरी में जलभराव होने के कारण दिनांक 11.09.24 को 10 लोगों को

सुरक्षित बाहर निकाला गया। तेज बहाव होने एवं शेष ग्रामीणों के सुरक्षित होने के कारण रात में रेस्क्यू रोक दिया गया एवं टीम को घटनास्थल पर ही रात्रि रोका गया। पुनः सुबह रेस्क्यू टीम ग्राम पहुंची लेकिन जलभराव कम होने एवं ग्रामीणों के सुरक्षित होने के कारण प्रशासन से चर्चा कर रेस्क्यू समाप्त किया गया।चौकी मुराछ थाना गैसाबाद में जलभराव की सूचना पर रात्रि दो बजे टीम को रवाना किया गया। फिलहाल रेस्क्यू जारी है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






