चोरी भले ही छोटी हो लेकिन तरीका बड़ा अपनाया गया अंधों की मदद से चोरी को दिया गया अंजाम।
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

चोरी भले ही छोटी हो लेकिन तरीका बड़ा अपनाया गया अंधों की मदद से चोरी को दिया गया अंजाम।
आपने अभी तक जितनी चोरियां फिल्मों में देखी होगी और पेपरो में पड़ी होगी उन सभी को बौना करती है चोरी की अजीब घटना यह चोरी की घटना भले ही कम पैसों की हो लेकिन इस चोरी को अंजाम देने का तरीका जरा हटके है थाना गैसाबाद के ग्राम हिनोता कला, देवशंकर पाठक पिता स्व. दुर्गा प्रसाद पाठक के मकान में 16500 की चोरी की गई इसके बाद

दमोह पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर थाना गैसाबाद में अपराध दर्ज किया गया क्र. 209/24 धारा 331(4),305 बीएनएस की कार्यवाही की गयी. जिसमें घटनास्थल ग्राम हिनोता कला, प्रार्थी देवशंकर पाठक पिता स्व. दुर्गा प्रसाद पाठक के मकान में अज्ञात लोगों द्वारा 16500 रूपये की चोरी की गई थी, जो विवेचना में अज्ञात आरोपी गण का पता तलाश की गई जिसमें पाया गया आरोपी ब्रजेश प्रजापति, पुन्नू प्रजापति दोनों निवासी ग्राम हिनोता कला व पूरन अहिरवार ग्राम खुरई आरोपी पुन्नू प्रजापति से नगद 6900 रुपये बरामद किए गए।

बताया गया कि आरोपी ब्रजेश व पुन्नू रैकी करते थे, ये दोनों आंशिक रूप से अंधे हैं इन्हें 20 प्रतिशत दिखता है और यह लोग 80% अंधे हैं पूरन अहिरवार इन दोनों अंधों की मदद से चोरी किया करता था, जिससे किसी को भी शक नहीं होता था। इस अनोखी चोरी को पकड़ने में सराहनीय भूमिका निभाने वाले कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि प्रीति पाण्डे,सउनि गोदन सिंह, प्रआर 370 राधेश्याम परिहार, आर.467 खेमराज, आरक्षक 764 भूपेन्द्र, आर.523 उमेश, आर 607 संदीप का सराहनीय कार्य रहा।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






