श्री जागेश्वर नाथ बांदकपुर में बसंत पंचमी पर भक्त पहुंच रहे अपनी कावड़ लेकर। उमड़ी लाखों की भीड़।
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

श्री जागेश्वर नाथ बांदकपुर में बसंत पंचमी पर भक्त पहुंच रहे अपनी कावड़ लेकर। उमड़ी लाखों की भीड़।
दमोह. बसंत पंचमी के पावन पर्व पर सुबह से कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. बता दें कि नर्मदा नदी का जल भरकर बड़ी संख्या में कावड़िया भी यहां पहुंच रहे है. दमोह के सांसद राहुल सिंह भी मौनी अमावस्या पर

बरमान घाट से नर्मदा जल भरकर जागेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे. सुबह से शुरू हुआ यह सिलसिला देर रात तक जारी रहेगा. लाखों भक्त दर्शन करेगें. वहीं सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए कलेक्टर श्री कोचर व पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी द्वारा कड़े इंतजाम भी किये गए हैं. जिसमें एएसपी संदीप मिश्रा, एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ, एसडीओपी पथरिया रघु केसरी,

निरिक्षक रामआसरे सोनकर,निरीक्षक अमित मिश्रा,थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक दलबीर सिंह, थाना प्रभारी हिंडोरिया उपनिरीक्षक धर्मेंद्र गुर्जर, थाना प्रभारी कुम्हारी उपनिरीक्षक रोहित द्विवेदी, थाना प्रभारी मगरोन उपनिरीक्षक बृजलाल पटेल,थाना प्रभारी तारादेही उपनिरीक्षक राजीव पुरोहित,बांदकपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक बी.एस. हजारी, प्रधान आरक्षक भानु उपाध्याय,मयूर, बीडी दाहिया सहित पुलिस स्टाफ और मंदिर स्टाफ को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है.
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






