नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बांदकपुर में मुख्यमंत्री मोहन यादव का आगमन, जागेश्वरनाथ कॉरिडोर के भूमिपूजन की तैयारियाँ पूरी। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
« Jan    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

बांदकपुर में मुख्यमंत्री मोहन यादव का आगमन, जागेश्वरनाथ कॉरिडोर के भूमिपूजन की तैयारियाँ पूरी।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बांदकपुर में मुख्यमंत्री मोहन यादव का आगमन, जागेश्वरनाथ कॉरिडोर के भूमिपूजन की तैयारियाँ पूरी।

दमोह। 09 मई को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बांदकपुर आगमन पर रहेंगे। वे अपराह्न 3:10 बजे हेलीपैड पर उतरने के बाद जागेश्वरनाथ कॉरिडोर के भूमिपूजन सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री के स्वागत और कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते हुए सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा कि “बांदकपुरवासियों को पीले चावल देकर आमंत्रित किया गया है। यह क्षण ऐतिहासिक होने वाला है, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा।”

उन्होंने आगे कहा, “मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में यह कॉरिडोर बनना पूरे बुंदेलखंड के लिए गौरव की बात है। आने वाले समय में क्षेत्र को बांदकपुर के नाम से जाना जाएगा।”

भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह, वरिष्ठ विधायक जयंत मलैया, और राज्यमंत्री लखन पटेल भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राम पंचायतों के सरपंचों और स्थानीय नागरिकों की भागीदारी की उम्मीद है।सांसद राहुल लोधी ने जनता से इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने और अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now