डेंजर भारत की खबर का हुआ जोरदार असर! बांदकपुर धाम में अवैध वसूली पर होगी FIR, मंत्री भी सवालों के घेरे में!”
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

“डेंजर भारत की खबर का हुआ जोरदार असर! बांदकपुर धाम में अवैध वसूली पर होगी FIR, मंत्री भी सवालों के घेरे में!”
दमोह – सिद्ध क्षेत्र बांदकपुर धाम
दमोह के पावन सिद्ध क्षेत्र बांदकपुर धाम में डेंजर भारत की खबर ने ऐसा असर दिखाया कि अब प्रशासन को मजबूरन हरकत में आना पड़ा।
प्राचीन बावड़ी के पास जहां दमोह कलेक्टर ने हाल ही में सौंदर्यीकरण कराया था, वहां अवैध कब्जाधारी दुकानदार दर्शनार्थियों से खुलेआम वसूली कर रहे थे।
डेंजर भारत की टीम ने इस पूरे मामले को प्राथमिकता से उठाया और दिखाया कि कैसे श्रद्धालुओं से मंदिर ट्रस्ट की ज़मीन पर अवैध रूप से कब्जा जमाकर वसूली की जा रही है।
इस खबर के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।
दमोह कलेक्टर ने तुरंत संज्ञान लिया और मंदिर कमेटी को कार्रवाई के निर्देश दिए। अब इन अवैध दुकानदारों पर FIR दर्ज करने की तैयारी है।
मंदिर कमेटी का भी कबूलनामा सामने आया:
ट्रस्ट की ज़मीन पर अवैध कब्जा है, नोटिस दिए जा चुके हैं, कोर्ट से भी आदेश हैं, लेकिन दुकानदार हटने को तैयार नहीं।

लेकिन इसी बीच सामने आया एक और हैरान करने वाला पक्ष
जब मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री धर्मेंद्र सिंह से पत्रकारों ने बांदकपुर कॉरिडोर पर होने वाली प्रेसवार्ता मे अवैध अतिक्रमण पर सवाल पूछा,
तो मंत्री जी ने साफ शब्दों में कहा – “विकास करना है, विवाद में नहीं पड़ना है!”
यानी मंत्री धर्मेंद्र सिंह ने साफ किया कि अतिक्रमण हटाने का साहस शायद सरकार के पास भी नहीं है।
सवाल ये उठता है – क्या यह सिर्फ विकास की बातें हैं या वास्तव में अतिक्रमण के आगे सरकार ने भी हथियार डाल दिए हैं?
क्या धर्मेंद्र सिंह जैसे मंत्री भी अतिक्रमणकारियों से डरते हैं?

डेंजर भारत की टीम लगातार इस मामले पर नजर बनाए रखेगी।
क्योंकि हम सिर्फ सवाल नहीं उठाते, हम जवाब भी मांगते हैं!
अब देखना होगा कि प्रशासन और मंत्री मिलकर जनता की आवाज सुनते हैं या फिर अतिक्रमणकारियों को खुली छूट जारी रहती है।डेंजर भारत – जनता की आवाज, सच के साथ!
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






