ग्राम कुमरोल का मुख्य मार्ग बना कीचड़ का दलदल स्कूली बच्चों से लेकर ग्रामीण बेहाल, जिम्मेदार बेखबर!
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

ग्राम कुमरोल का मुख्य मार्ग बना कीचड़ का दलदल स्कूली बच्चों से लेकर ग्रामीण बेहाल, जिम्मेदार बेखबर!
रिपोर्ट: संतोष सिंह लोधी, डेंजर भारत न्यूज़ पोर्टल
दमोह/बटियागढ़।
बरसात शुरू होते ही ग्राम पंचायत सैडारा के अंतर्गत आने वाले गांव कुमरोल की सड़कें कीचड़ में तब्दील हो गई हैं। मुख्य मार्ग पर गंदगी और फिसलन का आलम ऐसा है कि स्कूल जाने वाले बच्चे, बुजुर्ग, और महिलाएं घर से निकलने में भी डर रहे हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक, यही एकमात्र सड़क गांव को मुख्य मार्ग, स्कूल और बाजार से जोड़ती है। लेकिन कीचड़ और दलदल के कारण चलना दुश्वार हो गया है।
जनता का गुस्सा वादे हुए, काम नहीं:
ग्रामीणों का आरोप है कि चुनावों के समय पक्की सड़क के वादे तो खूब किए गए, लेकिन हकीकत में आज तक कुछ नहीं बदला। स्कूली बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे हैं, और बाइक/वाहन चालकों की जान तक खतरे में पड़ रही है।

प्रशासन की चुप्पी:
शिकायतें कई बार की गईं, मगर न पंचायत और न ही तहसील प्रशासन की ओर से अब तक कोई कार्यवाही हुई है। सवाल यह है कि आखिर कब तक ग्रामीण ऐसे हालातों में जीते रहेंगे?
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






