नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह: ओवरलोड और बगैर नंबर वाले वाहनों पर नकेल कसने में नाकाम ट्रैफिक पुलिस, हादसों का सिलसिला जारी । – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
« Jan    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह: ओवरलोड और बगैर नंबर वाले वाहनों पर नकेल कसने में नाकाम ट्रैफिक पुलिस, हादसों का सिलसिला जारी ।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह: ओवरलोड और बगैर नंबर वाले वाहनों पर नकेल कसने में नाकाम ट्रैफिक पुलिस, हादसों का सिलसिला जारी ।

दमोह। जिले में बगैर नंबर और ओवरलोड तीन पहिया वाहनों की बढ़ती संख्या अब आमजन की जान पर बन आई है। ताजा मामला मडियादो थाना क्षेत्र के चोरइया मार्ग पर सामने आया है, जहां कल्कुआ के पास एक तीन पहिया ऑटो पलट गया। इस हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राथमिक जांच में सामने आया कि यह तीन पहिया ऑटो बिना नंबर का था और उसमें क्षमता से कई गुना अधिक सवारी बैठाई गई थी। ऑटो वर्धा गांव का बताया जा रहा है, जिसमें इमलिया से घोघरा की ओर यात्री जा रहे थे।घटना की सूचना पर मडियादो थाना प्रभारी शिवांगी गर्ग, प्रआर बिपिन, और आरक्षक अंकित मौके पर पहुंचे। घायलों को 108 एंबुलेंस और पुलिस वाहन से मडियादो के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और कुछ को हटा रेफर किया गया।

घायलों में मुन्नी बाई आदिवासी, सुखनंदी, धीरज, काशी, नंदू, हल्की बहू, बबीता, रावरानी सहित कई महिलाएं शामिल थीं।

सवालों के घेरे में जिला ट्रैफिक पुलिस
जिले में लगातार सामने आ रहे बगैर नंबर और ओवरलोड वाहनों के हादसे ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। कई मार्गों पर ऑटो में 15-18 तक सवारी ठूंस-ठूंस कर बैठाई जा रही हैं, लेकिन रोकथाम के नाम पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही।ट्रैफिक पुलिस की निष्क्रियता से लगता है जैसे जिले में कोई मॉनिटरिंग सिस्टम ही नहीं बचा, जिससे हादसे लगातार दोहराए जा रहे हैं।क्या प्रशासन जागेगा जब किसी की जान जाएगी?

सवाल यह है कि क्या दमोह ट्रैफिक पुलिस किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है? या फिर ओवरलोड वाहनों से जुड़ी व्यवस्थाएं सिर्फ कागजों में ही सिमटकर रह गई हैं?

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now