79वां गणतंत्र दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस पर मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ का स्थापना दिवस उत्सव।
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

79वां गणतंत्र दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस पर मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ का स्थापना दिवस उत्सव।
दमोह, 15 अगस्त —
देश और दुनिया के साथ कदम मिलाते हुए मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ ने आज स्वतंत्रता दिवस को उत्साह और गर्व के साथ मनाया। इस अवसर पर संगठन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करने की दिशा में नारी सशक्तिकरण के संकल्प को दोहराया।


कार्यक्रम का आयोजन दमोह के टॉकीज चौराहे स्थित रानी दुर्गावती कन्या शाला की ( 5-7) बच्चियों द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय पर्व का शुभारंभ हुआ। यह अवसर संगठन के 11वें स्थापना दिवस के रूप में भी विशेष रूप से मनाया गया।


इस मौके पर मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ एवं भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश प्रतिनिधि धर्मेंद्र चौबे, तनुज पाराशर, शैलेंद्र जैन, जिला अध्यक्ष पंकज सोनी, भारतीय मजदूर संघ की जिला इकाई से देवेंद्र चौबे सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान से हुई, जिसके बाद ध्वजारोहण कर उपस्थितजनों को मिष्ठान एवं अल्पाहार कराया गया। सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






