पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश और एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन के बावजूद दमोह में नहीं थम रहा जुआ-सट्टा का खेल!
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश और एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन के बावजूद दमोह में नहीं थम रहा जुआ-सट्टा का खेल!
दमोह। जिले में जुआ-सट्टा का कारोबार दिन-ब-दिन बेलगाम होता जा रहा है। पुलिस मुख्यालय भोपाल से लगातार सख्त निर्देश और पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के मार्गदर्शन के बावजूद दमोह शहर और ग्रामीण इलाकों में जुआ-सट्टा खुलेआम फल-फूल रहा है।
बड़ी-बड़ी खबरों के बीच छूट जाती है छोटी महत्वपूर्ण खबरें जिनसे होता है जनता का सीधा सरोकार छोटी महत्वपूर्ण खबरें देखने के लिए देखते रहे डेंजर भारत 7000412524(तनुज पाराशर दादा भाई)

दमोह अब जुआ-सट्टा की मंडी बन चुका है। गली-गली ताश की 52 परी जमकर खेली जा रही है, वहीं मटका-सटका से लेकर क्रिकेट पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सट्टा खिलाया जा रहा है। बीते वर्षों में कटनी की एटीएस ने दमोह के एक नामी सटोरिए को दबोचा था, लेकिन दमोह पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। वहीं जबलपुर नाका क्षेत्र में जबलपुर के चार सटोरियों को ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए पकड़ा गया था। इन घटनाओं ने यह साफ कर दिया कि दमोह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सट्टे का बड़ा हब बन चुका है।

जुए की स्थिति यह है कि चौक-चौराहों पर खुलेआम ताश की बाजियां चल रही हैं। सवाल उठता है कि आखिर दमोह पुलिस की नाक के नीचे यह कारोबार कैसे चल रहा है? क्या पुलिस की मिलीभगत से जुआ-सट्टा संचालित हो रहा है?

ताज़ा मामला – पथरिया में बड़ी कार्रवाई
दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी हिंडोरिया धर्मेंद्र गुर्जर, दमोह पुलिस और पथरिया पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देकर एक दर्जन से अधिक जुआरियों को पकड़ा। कार्रवाई में हजारों की जप्ती बनाई गई।

लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जब पथरिया, हिंडोरिया और अन्य ब्लॉकों में लगातार जुआ पकड़ा जा रहा है तो फिर दमोह शहर में क्यों नहीं? क्या दमोह नगर में जुआ संचालन पुलिस की मर्जी और संरक्षण से हो रहा है?
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






