नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर दमोह में स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत, घंटाघर से अभियान की शुरुआत! – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
« Jan    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर दमोह में स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत, घंटाघर से अभियान की शुरुआत!

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर दमोह में स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत, घंटाघर से अभियान की शुरुआत!

दमोह।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर पूरे देश में विशेष रूप से मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा का आगाज दमोह जिले में भी उत्साह और जोश के साथ हुआ। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस महाअभियान की शुरुआत आज प्रातः घंटाघर पर हुई।


अभियान में दमोह सांसद राहुल सिंह, विधायक जयंत मलैया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे सहित भाजपा पदाधिकारी, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी तथा आमजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने हाथों में झाड़ू लेकर स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने का यह अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह नागरिकों की मानसिकता बदलने का एक सामाजिक आंदोलन बन चुका है। प्रधानमंत्री जी की दूरदृष्टि और अथक प्रयासों से आज भारत स्वच्छता की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मोदी जी का जन्मदिन सेवा और संकल्प दिवस के रूप में मनाना हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। 2 अक्टूबर, महात्मा गांधी जयंती तक चलने वाला यह स्वच्छता पखवाड़ा निश्चित ही जिले को साफ-सुथरा बनाने में नई ऊर्जा देगा।


👉 डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर की अपील:
आइए हम सब भी प्रधानमंत्री जी के इस संकल्प में शामिल होकर अपने घर, गली, मोहल्ले और शहर को स्वच्छ रखने में योगदान दें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now