बारिश के पूर्व नगरपालिका करा रही नालों की सफाई पिछले वर्ष जिन नालों की वजह से घरों और दुकानों में भरा था पानी उनकी नहीं ली जा रही सुद| डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

बड़ी बड़ी खबरों के बीच छूट जाती हैं महत्वपूर्ण छोटी खबरें जिनसे होता है जनता का सीधा सरोकार छोटी महत्वपूर्ण खबरों के लिए देखते रहे डेंजर भारत हमारे चैनल को लाइक करें पसंद आए तो शेयर करें और प्ले स्टोर से इसे डाउनलोड करें और सब्सक्राइब करें !खबरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8109062404
सिविल वार्ड दो के नाले की साफ-सफाई पिछले वर्ष ना होने से इस क्षेत्र में रहने वाले सभी घरों में पानी भर गया था और दुकानों में भी पानी भर गया था उसके बावजूद भी इस वर्ष सरकार द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा सिविल वार्ड 2 का यह नाला सैंडे वैद्य चौराहा छोटी

मस्जिद से बड़े पुल की ओर जाने वाला नाला हर साल इस नाले से सभी के घरों और दुकानों में पानी भरता है इसके बावजूद भी आज तक इसकी सफाई नहीं कराई गई इस क्षेत्र के नगर वासियों का निवेदन है कि इस नाली की भी सफाई की जाए ताकि बरसात में हमें अव्यवस्थाओं का सामना ना करना पड़े

आने वाले बरसात के मौसम के पहले नगर पालिका द्वारा अपने तमाम इंतजामात कर लिए जाते हैं इसी के चलते नगर पालिका दमोह ने शहर के नालों एवं नालियों की सफाई का कार्य प्रारंभ कर दिया है यह प्रक्रिया सतत जारी रहेगी बारिश में कहीं जलभराव ना हो इसलिए बारिश पूर्व, बड़े नालों और नालियों की सफाई लगातार चल रही है।

मुख्य नगरपालिका अधिकारी कपिल खरे ने बताया कि कलेक्टर श्री तरुण राठी के निर्देशानुसार शहर के सभी नालों की सफाई का कार्य चल रहा है। स्वास्थ्य अधिकारी जावेद खान ने बताया कि शहर की लगभग 70% नालों का कार्य पूर्ण हो गया है एवं 30 % बाकी है 5 जून तक सभी नालों को साफ कर दिया जावेगा शहर में लगभग 70 नाले हैं जिनमें से 45 नाले साफ किए जा चुके हैं।

सभी नागरिकों से, नगर की जनता से, व्यापारी भाइयों से अनुरोध है कि कचरा,बोतल,पन्नी नाले में ना डालें। कचरा केवल डस्टबिन और कंटेनर में ही डालें।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






