अंधे हत्याकाण्ड का पर्दाफाश हटा पुलिस के द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय हेंमत चौहान के निर्देशन मे एवं अपुअ महोदय शिवकुमार सिंह एवं एसडीओपी हटा के नितेश पटैल के मार्गदर्शन मे! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

अंधे हत्याकाण्ड का पर्दाफाश
हटा पुलिस के द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय हेंमत चौहान के निर्देशन मे एवं अपुअ महोदय
शिवकुमार सिंह एवं एसडीओपी हटा के नितेश पटैल के मार्गदर्शन मे!
दमोह जिले के हटा ग्राम मैं अपराध क्रमांक:-573/20
धारा 302 भा.द.वि
-00दिनांक 26/09/2020 को ग्राम इटवा हीरालाल में नवादा हार स्थित भूपेन्द्र सिंह के खेत मे एक महिला की लाश

पडी होने की सूचना प्राप्त हुई थी ,, सूचना पर पुलिस स्टाफ के द्वारा तत्काल पहुँचकर पाया कि, उक्त शव सावित्री बाई
पति कल्याण सिंह लोधी उम्र 42 बर्ष नि. इटवा हीरालाल थाना हटा की था , उक्त शव करीबन दो दिन पुराना था, मौके
पर निरीक्षण उपरांत पंचनामा कार्यवाही की जाकर शव का परीक्षण कराया गया एवं थाना पर मर्ग कायम कर जाँच मे
लिया गया। दौरान मर्ग जाँच ज्ञात हुआ कि, मृतिका सावित्री की फौत सिर में चोट लगने के कारण हुई है इसी प्रकार
जाँच पर आये तथ्यो एवं साक्षीयानो से पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि, दिनेश अहिरवार निवासी गढिया का मृतिका के घर
आना जाना था तथा घटना दिनांक को दिनेश अहिरवार के द्वारा मृतिका को अपने साथ मे ले जाना पाया गया। जाँच
पर प्रथम दृष्टया आरोपी दिनेश अहिरवार के द्वारा अपराध धारा 302 भादवि का घटित करना पाये जाने से थाना हटा मे
आरोपी उपरोक्त के विरूध्द अपराध क्रमांक 573/20 धारा 302 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।
आरोपी उपरोक्त की तलाश हेतु टीम गठित की गई जो आरोपी दिनेश उर्फ खिलान उर्फ खिल्लू अहिरवार पिता
छोटेलाल अहिरवार उम्र 32 वर्ष निवासी गढिया थाना हटा को गुडगाँव ( हरियाणा) से पुलिस टीम के द्वारा दस्तयाब
कर अभिरक्षा मे लाया गया। आरोपी दिनेश अहिरवार से पूछताछ की गई जिसके द्वारा जुर्म स्वीकार करते हुये बताया
गया कि, मृतिका से उसके विगत 03-04 वर्षों से अवैध संबंध थे किंतु सावित्री का टीकमगढ मे रहने वाले उसके रिश्ते
के जीजा से अवैध संबध बन गये थे और मृतिका सावित्री उसके साथ टीकमगढ जाना चाह रही थी जिससे दिनेश
अहिरवार के द्वारा दिनांक 24.09.2020 को सावित्री को खेतो की ओर ले जाकर मौका पाकर सावित्री के सिर एवं गले
मे लाठी से मार कर हत्या कर दी। आरोपी दिनेश उर्फ खिलान को दिनांक 04.10.2020 को गिरफ्तार किया गया है
जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष ज्यूडीशियल रिमाण्ड हेतु पेश किया जावेगा।
उपरोक्त अंधे हत्याकाण्ड मे आरोपी की गिरफ्तारी मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री हेमंत चौहान के निर्देशन ,
श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री शिवकुमार सिंह एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय हटा श्री नितेश पटैल
के मार्गदर्शन में निम्न पुलिस अधिकारी / कर्मचारीयो के द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया गयाः- निरीक्षक श्री दीपक खत्री,
उनि प्रदीप चौधरी, उनि रंजीत सिंह, सउनि इंद्राज सिंह, आर 185 महेंद्र, आर 517 शैलेंद्र , आर 577 गौरव , आर
390 रोहित , आर 693 राजेंद्र सायबर सेल दमोह आरक्षक 280 राकेश अठ्या , आर 353 सौरभ टण्डन ,
अजीत दुबे, का योगदान रहा।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






