क्या वजह है कि आज दमोह जिले में मासूम बालिकाएं मौत को गले लगा रही हैं 24 घंटे में दो की मौत एक बालिका गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

क्या वजह है कि आज दमोह जिले में मासूम बालिकाएं मौत को गले लगा रही हैं 24 घंटे में दो की मौत एक बालिका गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती
मध्य प्रदेश के दमोह जिले में नाबालिग बच्चियों को लगी किसकी नजर एक के बाद एक आत्महत्या जैसे कदम क्यों उठा रही है बेटियां 24 घंटे में दो बेटियों ने लगाया मौत को गले एक बेटी की हालत नाजुक, दमोह जिले में पथरिया नगर कोतवाली एवं दमोह देहात थाना अंतर्गत बेटियों ने मौत को गले लगाने का प्रयास किया दो बेटी अपनी जान गवा बैठी एक बेटी का उपचार जिला

अस्पताल में चल रहा है खास बात यह है कि इनकी उम्र 15 से 17 साल के बीच में है तीनों ही नाबालिग थी जिन्होंने काफी कम उम्र में अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया अपने माता पिता के सामने अपनी समस्या को उजागर नहीं किया और अपने सपनों को चूर चूर कर दिया, ऐसी क्या बात है और ऐसी कौन सी मजबूरी थी की बेटियों ने मौत को गले लगाना उचित समझा और अपनी परेशानी को परिवार के लोगों तक नहीं पहुंचाया शायद यह कदम उठाने के पहले अपने परिवार के लोगों को अपनी समस्या बता देती तब परिवार बेटियों के लिए कुछ भी कर सकते थे लेकिन बेटियों ने परिवार के लोगों पर ऐतबार नहीं जताया पहला मामला आया नगर कोतवाली अंतर्गत बजरिया वार्ड नंबर 3 से जहां 17 वर्षीय जोया नाम की नाबालिक द्वारा आत्महत्या कर ली परिवार के लोग घर पर नहीं थे, फांसी लगाकर आत्महत्या की गई परिवार के लोग जब घर पहुंचे तो देखा कि घर की बेटी ने मौत को गले लगा लिया। तत्काल ही उसे जिला अस्पताल ले जाया गया डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

दूसरा मामला दमोह देहात थाने के अंतर्गत ग्राम बांसा से सामने आया जहां पर 16 वर्षीय नाबालिक आस्था कुमार के द्वारा जहर खाकर आत्महत्या कर ली कारणों का खुलासा यहां भी नहीं हुआ परिवार के लोगों को जानकारी नहीं है कि आखिर किन कारणों से बेटी ने जहर का सेवन कर लिया और मौत को गले लगा लिया
तीसरा मामला पथरिया से सामने आया जहां पर नाबालिग के द्वारा नशीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की गई जिसकी उम्र महज 15 वर्ष है नाम मुस्कान लेकिन परिवार की मुस्कुराहट इनकी वजह से छीन ली गई |परिवार के लोग समझ नहीं पा रहे कि क्या कारण है की बेटी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया पहले पथरिया में फिर दमोह जिला अस्पताल में उपचार जारी है, स्थिति नाजुक बनी हुई है। 24 घंटे तीन बेटियां, दो की मौत एक गंभीर अवस्था में वजह स्पष्ट नहीं होना कहीं ना कहीं समाज और प्रशासन को सोचने पर मजबूर कर रहा है कि आखिर क्यों बेटियां एक के बाद एक मौत को गले लगा रही है
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






