संजय यादव की शिकायत पर रैकवार समाज के ठेकेदार पर पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के विरोध में आज हजारों की संख्या में रैकवार समाज के लोग पहुंचे एसपी ऑफिस! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

बड़ी बड़ी खबरों के बीच छूट जाती हैं महत्वपूर्ण छोटी खबरें जिनसे होता है जनता का सीधा सरोकार छोटी महत्वपूर्ण खबरों के लिए देखते रहे डेंजर भारत हमारे चैनल को लाइक करें पसंद आए तो शेयर करें और प्ले स्टोर से इसे डाउनलोड करें और सब्सक्राइब करें !खबरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8109062404

संजय यादव की शिकायत पर रैकवार समाज के ठेकेदार पर पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के विरोध में आज हजारों की संख्या में रैकवार समाज के लोग पहुंचे एसपी ऑफिस!

दमोह की मीट मार्केट को हटाए जाने के लिए विरोध में एक व्यापारी से हुआ विवाद जिसको लेकर संजय यादव द्वारा समर्थन किए जाने के बाद से संजय यादव का कहना है कि हमें जान से मार देने की धमकी मिल रही है इसकी शिकायत संजय यादव द्वारा सिटी कोतवाली में की गई जिसके बाद पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए कुछ लोगों को बुलाया गया उनका कहना है कि यह सब झूठी बातें फैला रहे हैं संजय यादव को हम लोगों में से किसी ने उन्हें जान से मारने की धमकी नहीं दी! संजय यादव द्वारा फेसबुक और व्हाट्सएप पर एक मैसेज वायरल किया जा रहा था कि हमें जान से मार देने की धमकी मिल रही है पुलिस अगर कार्रवाई नहीं करती तो दमोह बंद कराया जाएगा! संजय यादव द्वारा फैलाए जा रहे मैसेज और पुलिस द्वारा बार-बार रैकवार समाज के लोगों को

थाने में बुलाने से रैकवार समाज में यह कयास लगाए जाने लगे कि संजय यादव के दबाव में पुलिस द्वारा रैकवार समाज के कुछ लोगों को जिला बदल किया जा सकता है इसी बात को लेकर रैकवार समाज ने एकजुटता का परिचय देते हुए आज हजारों की संख्या में एसपी कार्यालय पहुंचे! रैकवार समाज की ओर से मोंटी रैकवार ने बताया की संजय यादव द्वारा हमारे लोगों की झूठी शिकायतें की जा रही हैं यह हमारे गरीब समाज को बदनाम करने की एक साजिश है!

हम लोगों का किसी व्यापारी संघ के अध्यक्षों से कोई विवाद नहीं है यह खुद को नेता बनाने के लिए स्वयंभू व्यापारी महासंघ का अध्यक्ष बना हुआ है संजय यादव द्वारा अवैध खनन और भूमाफिया है जो कुछ व्यापारियों को लेकर आए दिन हंगामा कर प्रशासन शासन पर अपना दबाव बनाए रखना चाहता है ताकि इसके गोरखधंधे पर कोई भी प्रशासनिक कार्यवाही ना हो हमारी समाज वहां पर वर्षों से रह रहे हे लेकिन आज तक सिंधी समाज और मच्छी मार्केट में कई समाज की दुकानें हैं उन किसी भी व्यापारियों से और वहां के लोगों से कोई विवाद नहीं हुआ है यह जैन समाज और सिंधी समाज और रैकवार समाज में लड़ाई करवाना चाहता है ताकि इसकी वाहवाही हो और इसके गोरखधंधे चलते रहे इसे किसी भी संगठनों ने चुनकर व्यापारी महासंघ का अध्यक्ष नहीं बनाया यह कुछ व्यापारियों को अपनी दुकान पर बैठा कर चाय नाश्ता करा कर स्वयंभू व्यापारी महासंघ का अध्यक्ष बन बैठा
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






