जिला अस्पताल के सुपरवाइजर की गुंडागर्दी का हुआ वीडियो वायरल जिला अस्पताल अधिकारियों ने झाड़ा पल्ला! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

दमोह जिला अस्पताल के सफाई ठेकेदार का सुपरवाइजर सलमान आए दिन इसकी शिकायतें lअस्पताल मैं आए मरीजों द्वारा मिलती रहती है पूर्व में महिला डिलीवरी वार्ड की महिलाओं ने भी इस पर इल्जाम लगाए थे उस मामले में भी इस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई ना ठेकेदार की तरफ से ना ही अस्पताल प्रशासन की तरफ से ठेकेदार को समझाइस दी गई कि इस कर्मचारी को यहां से हटाया जाए यही वजह है कि इस के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि

आज दिनदहाड़े शराब पीकर अस्पताल में गाली गलौज करता नजर आया किसी मरीज ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया जिसमें यह बहुत गंदी गाली देता नजर आ रहा है और अस्पताल में महिलाएं भी वहां देखी जा सकती है जिसका वीडियो किसी चैनल पर दिखाया भी नहीं जा सकता अब सवाल यह है कि सलमान खान को किस का संरक्षण प्राप्त है कि वह इतनी गलतियां कर रहा है उसके बावजूद भी अस्पताल में बरकरार अपनी सुपरवाइजरी भी कर रहा है और गाली गलौज कर अपने सहकर्मियों को भी डरा के रखे हैं! अस्पताल डॉक्टर ममता तिमोरी से जब इस विषय में चर्चा की तो उन्होंने यह कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया कि वह हमारा कर्मचारी नहीं है ठेकेदार का कर्मचारी है लेकिन मैडम को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि कर्मचारी तो ठेकेदार का है लेकिन अस्पताल तो सार्वजनिक है जहां पर यह घटना हुई सार्वजनिक रूप से जब वहां पर थूक नहीं सकते धूम्रपान नहीं कर सकते तब एक व्यक्ति को खुलेआम शराब पीकर घंटों गाली देने की छूट कैसे मिल सकती है अस्पताल प्रशासन से!

सुपरवाइजर सलमान की गाली गलौज से यह भी समझ में आ रहा है कि उसके साथ काम करने वाली सहकर्मी से शायद उसके संबंधों को लेकर कुछ खटास आ गई हो उस वजह से अपनी ही सहकर्मियों को गंदे अल्फाजों से संबोधित करता नजर आ रहा है
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






