नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मांग पूरी ना होने पर महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष आमरण अनशन पर बैठेगा दिव्यांग! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
« Jan    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

मांग पूरी ना होने पर महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष आमरण अनशन पर बैठेगा दिव्यांग! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सड़क की मांग को लेकर दिव्यांग आज देगा एसडीएम कार्यालय के सामने सांकेतिक धरना

कीचड़ से पटे रास्ते से घर तक पहुंचने पर मजबूर है दिव्यांग राज बहादुर सिंह लोधी

मांग पूरी ना होने पर महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष आमरण अनशन पर बैठेगा दिव्यांग

जबेरा- जनपद मुख्यालय की ग्राम पंचायत बंशीपुर मैं निवासरत 90% अस्थि बाधित दिव्यांग राजबहादुर सिंह लोधी के घर तक पहुंचने के लिए किसी भी प्रकार की सीसी रोड का निर्माण नहीं कराया गया है। दिव्यांग को अपने घर तक पहुंचने में कीचड़ से पटे हुए सड़क से

होकर गुजरना पड़ता।कीचड़ में उसकी ट्राई साइकिल भी फंस जाती है। जिसको लेकर दिव्यांग काफी परेशान है एवं ग्राम में अपने घर तक सीसी रोड को बनाने दिव्यांग करीब 2 वर्ष से अधिकारियों के समक्ष सीसी रोड बनाने की मांग को लेकर लगातार भटक रहा है। किंतु शासन-प्रशासन ने इस संबंध में अभी तक कोई सार्थक पहल नहीं की है।वहीं अधिकारियों का रुख भी दिव्यांग की मांग को लेकर गैर जिम्मेदाराना रहा है।

अब परेशान दिव्यांग ने सीसी रोड न बन पाने शासन प्रशासन के समक्ष अपने घर तक पहुंचने के लिए हेलीकॉप्टर या हवाई जहाज तक की मांग कर चुका है। ताकि वह सुरक्षित ग्राम में अपने घर तक पहुंच सके। वही इस दिव्यांग ने आगामी 7 मार्च को जनजाति सम्मेलन में सम्मिलित होने आ रहे महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष भी आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है। वही दिव्यांग ने अपनी शांतिपूर्ण आंदोलन के तहत मंगलवार को पुनः

एसडीएम कार्यालय जबेरा में पहुंचकर बुधवार को सांकेतिक धरना देने की सूचना दी है। दिव्यांग बुधवार को तहसील एवं एसडीएम कार्यालय के सामने 2 घंटे का सांकेतिक धरना देगा।इस संबंध में दिव्यांग राजबहादुर सिंह लोधी ने बताया कि यदि महामहिम राष्ट्रपति के आगमन के पूर्व यदि उसके ग्राम बंशीपुर की सीसी रोड का निर्माण कार्य,नाली निर्माण एवं अतिक्रमण नहीं हटाया जाता। मांग पूरी नहीं होने पर वह आगामी 7 मार्च को महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष सिग्रामपुर में आमरण अनशन पर बैठेगा।

जबेरा से मयंक जैन की रिपोर्

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now