अदजली हालत में मिला युवक का शव बीजेपी वार्ड अध्यक्ष के रूप में हुई शिनाख्त दमोह जिले में नहीं थम रहा हत्याओं का दौर! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

अदजली हालत में मिला युवक का शव बीजेपी वार्ड अध्यक्ष के रूप में हुई शिनाख्त दमोह जिले में नहीं थम रहा हत्याओं का दौर
दमोह जिले में हत्याओं का दौर जारी है दो से 3 दिन पूर्व ही नरसिंहगढ़ क्षेत्र में ही बच्चियों के सामने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी उस अपराध में अभी तक अपराधी पकड़े भी नहीं गए थे कि आज दमोह निवासी राजू राज बजरिया पांच निवासी बीजेपी वार्ड अध्यक्ष जो कि एक ऑटो चालक था आज सुबह 6:00 बजे ही अपने घर से ऑटो लेकर निकला था और बताया जा रहा है कि राजू राज की अदजली हालत में डेड बॉडी मिली है जिसकी शिनाख्त राजू राज के तौर पर की जा रही है डेड बॉडी के पास ही उसका ऑटो भी खड़ा हुआ मिला है

पुलिस के द्वारा मामले में जांच शुरू की गई ,दमोह नगर के बजरिया वार्ड नंबर 5 चैनपुरा निवासी राजू राज के रूप में शव की पहचान की गई ,बीजेपी के वार्ड अध्यक्ष के रूप में राजू राज को सभी लोग जानते थे,काफी मेहनती ईमानदार और पार्टी के लिए जी जान लगाकर हमेशा ही कार्य किया करते थे वर्तमान में बजरिया वार्ड नंबर 5 से पार्षद पद के प्रत्याशी के रूप में बीजेपी से प्रबल दावेदार थे, घटना की जानकारी लगते ही बीजेपी के पदाधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं,दमोह देहात थाना टीआई दीपक खत्री मौके पर हैं,

एफएसएल टीम को बुलाया गया है मामले की जांच शुरू कर दी गई है परिवार के लोगों से जानने का प्रयास किया जा रहा है कि राजू राज की क्या किसी से पुरानी कोई रंजिश थी, घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस के द्वारा हत्या की पुष्टि नहीं की गई है
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






