सिद्धार्थ मलैया ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रशासन पर उठाए सवाल और रामबाई गोविंद सिंह के अपराधिक रिकॉर्ड किए सार्वजनिक! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

सिद्धार्थ मलैया ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रशासन पर उठाए सवाल और रामबाई गोविंद सिंह के अपराधिक रिकॉर्ड किए सार्वजनिक
सिद्धार्थ मलैया ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रशासन पर उठाए सवाल उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन सक्रिय दिखाई दिया सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एसटीएफ का गठन कर रामबाई पति गोविंद सिंह पर जो प्रशासन की सख्ती दिखाई दे रही है वह पहले क्यों नहीं दिखाई दी और उन राजनीतिक लोगों पर भी सवाल खड़े किए जो अभी तक मौन साधे रहे और इस मामले में कुछ नहीं बोले क्या उनका मौन समर्थन था!

मध्य प्रदेश में हो रहे संगठित अपराध को रोकने के लिए कानून बनाने की बात की| जैसा कानून महाराष्ट्र में मकोका बनाया गया है जोकि संगठित अपराध करने वालों पर लगाम लगाता है !

और ऐसा ही कानून 2017 में उत्तर प्रदेश में बनाया गया है जो भू माफिया खदान माफियाओं और जुर्म पर अंकुश लगाने के काम आ रहा है इसी तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी कोई ऐसा कानून बनाया जाए ताकि संगठित अपराध करने वालों पर लगाम लगाई जा सके! प्रशासन पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि किसी के साथ भी कोई ऐसी कार्रवाई ना की जाए जो आसंविधानिक हो जैसे कि फतेहपुर वाले केस में हटा टीआई बंजारा ने की थी मैं उसका भी विरोध करता हूं साथ ही कल जो राम बाई के घर पर प्रशासन द्वारा बगैर नोटिस दिए उनकी जो बाउंड्री वाल तोड़ी गई उसका भी मैं विरोध करता हूं किसी के साथ भी ऐसी कार्रवाई ना हो जो संविधान के दायरे में ना हो!

साथ ही रामबाई गोविंद सिंह के परिवार का अपराधिक रिकॉर्ड सार्वजनिक करते हुए बताया कि यह लोग संगठित होकर लोगों की जमीने छीनते हैं इनके ऊपर हत्या और डकैती जैसे कई धाराओं में उम्र कैद और दो बार उम्र कैद जैसी सजाएं हो चुकी हो ऐसे लोगों के खिलाफ में अगर बोलता हूं तो इसका मतलब यह नहीं कि मैं पावरफुल हूं किसी ना किसी को तो इनके खिलाफ आवाज उठानी होगी नहीं तो आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती रहेंगी और अदालत के लंबे प्रावधान के कारण गवाहों को डरा धमका कर पलटा लेते हैं कल दीदी जो न्याय मांग रही थी उसी वजह से इनके अपराधिक रिकॉर्ड को सार्वजनिक किया है कि इन लोगों को भी इंसाफ चाहिए जो इन से प्रताड़ित हैं
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






