जिलेवासियों की सुरक्षादृष्टिगत कोरोना के संक्रमण को रोकने हेतु सभी प्रत्याशियों के चुनावी सभा , जनसम्पर्क कार्यक्रम , बैठक एवं भीड़, एकत्रीकरण पर रोक ।
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

जिलेवासियों की सुरक्षादृष्टिगत कोरोना के संक्रमण को रोकने हेतु सभी प्रत्याशियों के चुनावी सभा , जनसम्पर्क कार्यक्रम , बैठक एवं भीड़, एकत्रीकरण पर रोक बाबत ।
युवा पत्रकार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र , कोरोना से सुरक्षा दृष्टिगत सभी पार्टी ,निर्दलीय प्रत्याशियों के आमसभा , जनसम्पर्क , बैठक , भीड़ एकत्रीकरण एवं सभी कार्यक्रम पर रोक लगाने की रखी मांग*

में आपका ध्यान इस ओर आकर्षित करना चाहता हूँ कि देश सहित जिले में भी कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है आंकड़े कितने भयभीत करने वाले है इस बात से हम सभी भलि भांति अवगत है ऐसे में जिले की सुरक्षा हेतु उठाये गय कदम सराहनीय है ।

परंतु चिंता का विषय यह कि दमोह विधानसभा उप चुनाव एवं अन्य जिले में सभी पार्टियों के प्रत्याशियों एवं निर्दलीय प्रत्याशीयो द्वारा अनेको सभाएं , बैठक , जन सम्पर्क , कार्यक्रम आदि बड़ी भीड़ के साथ किये जा रहे है जिनमे शासन के निर्देश जैसे मास्क लगाना , सेनेटाइज करना , दूरी बनाएं रखना आदि का पालन भी देखने को नही मिलता है जिससे सभी भली भांति अवगत है , साथ ही जिले के बाहर से आने वाले मंत्री एवं सभी पार्टियों के कार्यकर्ताओं से भी जिले में कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा है जिससे जिले की जनता के साथ हमारे देश प्रदेश के मंत्रियों को भी संक्रमण फैलने का खतरा है मंत्रीगण हमारे देश के निर्माणकर्ता है उनको भी संक्रमण फैलने की पूरी पूरी संभावना है हमे हमारे जिले की जनता के साथ मंत्री महोदयों की भी चिंता है अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि जिस प्रकार शिक्षा संस्थान डिजिटल रूप से पढ़ाई कराई जा रही है एवं अन्य कार्य भी डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देते हुए किये जा रहे है उसी आधार पर सभी चुनावी रैलियां , सभाएं , बैठके , जनसम्पर्क , एवं सभी कार्यक्रम बिना किसी भीड़ के डिजिटल रूप से किये जाने चाहिए , जिससे हमारे मंत्रीगण सहित समस्त जिलेवासी कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रह कर एक अच्छे समाज देश का निर्माण सके ऐसी मांग के साथ समस्त युवा पत्रकार कल्याण संघ निवेदन करता है कि आप उचित निर्णय लेकर शीघ्र कार्यवाही करेंगे ।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






