नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बनवार हत्याकांड में  दो फरार आरोपियों ने किया पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
« Jan    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

बनवार हत्याकांड में  दो फरार आरोपियों ने किया पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बनवार हत्याकांड में  दो फरार आरोपियों ने किया पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण

नोहटा थाना आत्मसर्पण करने पहुचे दोनों आरोपी

मीडिया के समक्ष कहा- हमे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा, हमारे साथ न्याय होगा!

दमोह -जिले के नोहटा थाना क्षेत्र की बनवार चौकी के बनवार कस्बे में 5 मार्च की रात्रि में घटित घटना एव गोलीकांड में आरोपी बनाए गए आरोपी राहुल जैन और रोहित जैन ने नोहटा थाना पहुंचकर मीडिया की उपस्थिति में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।ज्ञात हो कि इस घटना एवं गोलीकांड में दो युवको की मौत हो गई थी।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार बनवार कस्बा में 5 मार्च को क्षेत्रीय विधायक के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उनके कार्यकर्ताओं द्वारा जन्मदिन की पार्टी का आयोजन किया था।जन्मदिन की पार्टी के उपरांत रात्रि करीब 9 बजे पार्टी में सम्मिलित हुए कुछ युवाओं में किसी बात को लेकर आपस में गाली गलौज, वाद विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि विवाद द्वारा गोली चली और भगदड़ मची।जिसमें एक युवक की मौत गोली लगने से हो गई थी।वही एक युवक को घेर कर पत्थरों पटक कर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना के तत्काल बाद लहूलुहान अवस्था मे दोनों युवाओं को जिला चिकित्सालय दमोह ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। नोहटा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के विरुद्ध हत्या का मामला कायम कर जांच शुरू की।जिसमें दोनों पक्षों की तरफ से अलग अलग एफआईआर में अलग-अलग आरोपी बनाए गए। इसी एफआईआर में दो आरोपी बनाए गए युवा राहुल जैन और रोहित जैन ने आज नोहटा थाना पहुंचकर मीडिया की उपस्थिति में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।वही मीडिया के समक्ष उपस्थित आरोपी राहुल ने बताया कि 5 मार्च को हमारे घर के पास यह घटना घटित हुई थी।उस समय हम दूर अपनी दुकान पर थे।तभी घर से फोन आया कि यहाँ झगड़ा हुआ है तुम लोग यहाँ मत आना।तो हम लोग वहा से चले गए।बाद में हमे पता चला कि हमारे पिता और हम दोनों का नाम भी एफआईआर में दर्ज किया गया है। तो हम लोग आज नोहटा पुलिस थाना पहुचकर आत्मसमर्पण कर रहे हैं।हमे न्यायपालिका में पूर्ण विश्वास है कि हमे न्याय जरूर मिलेगा।वही पुलिस ने भी आत्मसमर्पण कर चुके आरोपियों को गिरफ्तार कर जिला न्यायालय में पेश किया है।

इनका कहना है कि-“बनवार हत्याकांड के आरोपी फरार थे। जिन्हें आज गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।” -सत्येंद्र सिंह राजपूत
थाना प्रभारी नोहटा

मयंक जैन जबेरा की रिपोर्ट,,,

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now