कवरेज के दौरान पत्रकार को जान से मारने की धमकी का युवा पत्रकार कल्याण संघ के नगर अध्यक्ष तनुज पाराशर ने कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की!
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

कवरेज के दौरान पत्रकार को जान से मारने की धमकी का विरोध युवा पत्रकार कल्याण संघ के नगर अध्यक्ष तनुज पाराशर ने करते हुए बताया कि पत्रकार के ऊपर हुए हमले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और अपराधी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए देश में प्रदेश में यूं तो पत्रकारों के संरक्षण के लिए ढेरों कानून बनाए जा रहे हैं लेकिन आज तक किसी कानून पर अमल नहीं किया जा रहा है यही वजह है कि आज अपराधियों के इतने हौसले बुलंद है कि कवरेज कर रहे पत्रकार पर भी अपने रसूख का दबाव बनाते नजर आ रहे हैं!

लगातार बढ़ते कोरोना प्रभाव को कम करने के लिए जिला प्रशासन के मुखिया नवागत कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य और स्वागत पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार के निर्देश पर पूरे नगर में प्रमुख मार्गों को बंद कर दिया गया है। व्यापारियों के द्वारा किए जा रहे व्यापार और बेवजह सड़कों पर घूमने वाले लोगों के कारण होने वाली समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस लगातार मुस्तैदी से कार्य कर रहा है।

वहीं दूसरी ओर पत्रकार भी अपने पत्रकारिता का धर्म निभाते हुए मैदान में जुटे हुए हैं। परंतु कानून को धता बताने वाले अनेक लोग लगातार समस्याएं पैदा कर रहे है। ऐसा ही एक मामला सामने आया जब स्थानीय मांगज स्कूल के पास 10 मई 2021 की रात्रि लगभग 9:00 बजे एक बुलेट जिसमें सामने गौतम लिखा हुआ है क्रमांक एमपी ql 04 -39 99 को चला रहे एक नौजवान लड़के ने बुलेट की टक्कर से वेरीकेट प्रारंभ किया उसी दौरान पत्रकार डॉक्टर एलएन वैष्णव जो वेरी केटिंग लगने की कवरेज कर रहे थे को वीडियो बनाने से रोका मां बहन की गाली दी और साथ में युवक के पिता ने जान से मारने की धमकी दी। पत्रकार डॉ वैष्णव द्वारा तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम के साथ जिले के आला अधिकारियों पुलिस अधिकारियों को साक्ष्य सहित शिकायत दर्ज करा दी है। परिवहन विभाग साइड पर सर्च करने पर यह वाहन किसी स्वतंत्र गौतम के नाम से दर्ज है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






