हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों को कोरोना योद्धा सम्मान पत्र देकर किया सम्मानित किया गया।
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

*हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों को कोरोना योद्धा सम्मान पत्र देकर किया सम्मानित*।
पत्रकार समाज का आईना है-श्री राय
दमोह, हटा /-, वैश्विक महामारी कोरोना काल में पत्रकारों के द्वारा उत्कृष्ट सेवा कार्य में मानवता की नई मिसाल स्थापित की गई है एवं एक योद्धा की तरह सेवा कार्य किया गया है !

लाकडाउन मे अपनी परवाह किये वगैर लोगो को जानकारिया घर बैठे ही समाचार पत्रों के माध्यम से लोगों को जानकारियां मुहैया कराई गई लोगों का दर्द एवं परेशानियां शासन प्रशासन को दिखाया जिसको लेकर 30 मई हिंदी पत्रकारिता दिवस पर श्री लखन लाल सेवा संस्थान ग्राम पांजी तहसील हटा जिला दमोह मध्य प्रदेश द्वारा चंडी जी मंदिर प्रांगण हटा में शाम 5:00 बजे से लगभग 8:00 बजे रात तक कोरोना गार्डलाइन का विशेष पालन करते हुए उपकाशी के साथी पत्रकारों को कोरोना योद्धा सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया । संस्था के अध्यक्ष जितेंद्र राय ने बताया कि बिषम परिस्थितियों में पत्रकार बंधुओं ने अपने कर्तव्य के प्रति सच्ची निष्ठा दिखाई है

पत्रकार समाज का आईना होता है एवं आदर्श समाज स्थापित हो रहा उनका प्रयास होता है जो सराहनीय है, अशोक चंपी चौरसिया द्वारा पत्रकार बंधुओं को फूल देकर सम्मानित किया , पुष्पेंद्र पांडे एवं रविकांत आठया ने तिलक लगाकर पत्रकारों को कोरोना योद्धा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें उपस्थित पत्रकार जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ मध्य प्रदेश इकाई दमोह से आकाश पौराणिक बुंदेली चुगली, जगदीश विश्वकर्मा देशबंधु, स्वामी सिंह गौड दैनिक राजपथ टुडे भोपाल ब्यूरो चीफ दमोह, शोभित अग्रवाल News24 एक्सप्रेस, राहुल व्यास कुंडेश्वर टाईम्स , लक्ष्मण कुशवाहा इंडिया न्यूज़ 24, सचिन गौर के एनएन, जितेंद्र विश्वकर्मा ग्रामीण हटा दैनिक भास्कर, रविकांत बिदौल्या अनादी टीवी आदि पत्रकार उपस्थित रहे ।इस कार्यक्रम में कोरोना गाइडलाइन का विशेष पालन किया गया जिसके तहत सम्मान समारोह में सीमित लोगों की उपस्थिति रही ।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






