व्यापारी महासंघ का व्यापारियों ने किया घेराव व्यापारियों की समस्या को शासन प्रशासन तक नहीं पहुंचा पाया महा व्यापारी संघ!
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

व्यापारी महासंघ का व्यापारियों ने किया घेराव व्यापारियों की समस्या को शासन प्रशासन तक नहीं पहुंचा पाया महा व्यापारी संघ!
दमोह जिले में घटते कोरोना के मरीजों की संख्या को देखते हुए व्यापारी हुए एकजुट जब संपूर्ण मध्यप्रदेश में कोरोना संकटकाल मैं बनाए गए नियम कानून जो संपूर्ण मध्यप्रदेश में लागू होना चाहिए वह नियम दमोह जिले में लागू नहीं हो रहे है इसी बात से नाराज व्यापारियों ने आज तथाकथित महा व्यापारी संघ को छोटे व्यापारियों ने घेरा क्योंकि यह व्यापारियों की समस्याएं नहीं उठा रहे थे जबकि यह आपदा प्रबंधक समिति के सदस्य हैं!

मीडिया के कई ग्रुपों में यह बात सामने आई है!
व्यापारी महासंघ की इसी बात से व्यापारी थे नाराज व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं में जो बाहर से आ रहे व्यापारी वह 10 दुकानदारों के यहां से सामान लेकर अपने ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी दुकानदारी करते हैं तब लेफ्ट राइट के चक्कर में व्यापारियों को आधी अधूरी ही सामग्री मिल पा रही है क्योंकि जिस व्यापारी का जहां खाता है वह दुकान लेफ्ट राइट के चक्कर में बंद पड़ी हुई है इस समस्या से जिले से लेकर ग्रामीण वासी तक दो-चार हो रहे हैं!

साथ ही व्यापारियों का यह भी आरोप है कि जब हम भी प्रदेश सरकार को और केंद्र सरकार को राजस्व प्रदान करते हैं तो शराब दुकानदार और हमारे बीच भेदभाव क्यों है हमारी दुकाने रविवार को बंद रहती हैं और शराब दुकानें खुली रहती हैं जब शराब दुकान वाले और हम व्यापारी एक जैसा राजस्व देते हैं तो हमें और शराब दुकानदारों में भेदभाव क्यों जबकि हमारी दुकाने 8:00 बजे बंद करवा दी जाती हैं और शराब दुकाने 9:00 बजे रात तक खुली रहती है!

आज जब महा व्यापारी संघ के जिला अध्यक्ष का व्यापारियों ने घेराव किया तो उनके द्वारा बताया गया कि आज ही कलेक्टर महोदय से बात हुई है उन्होंने बताया कि सोमवार को आपदा प्रबंधक समिति की बैठक के निर्णय से पहले कोई भी निर्णय नहीं लिया जा सकता! महा व्यापारी संघ के जिला अध्यक्ष का एक सोशल मीडिया पर बयान जारी हुआ था जिसमें वह दमोह जिले में हो रहे

लॉकडाउन और लेफ्ट राइट का समर्थन करते नजर आ रहे थे शायद यही वजह है कि आज व्यापारियों का गुस्सा व्यापारी महासंघ के जिला अध्यक्ष पर फूटा! महा व्यापारी संघ के अध्यक्ष द्वारा सोशल मीडिया पर प्रशासन के सहयोग की अपील के कारण शायद व्यापारियों में यह आक्रोश व्याप्त हुआ कि जब महा व्यापारी संघ के अध्यक्ष आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में हम व्यापारियों की समस्या नहीं उठा रहे हैं ! तो हम व्यापारियों को एकजुट होकर अपनी बात प्रशासन तक पहुंचानी ही होगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






