नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पर्यावरण प्रेमी की शिकायत पर पकड़ा गया अवैध खनन करने वाला माफिया गिरोह का डंपर और जेसीबी! – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
« Jan    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

पर्यावरण प्रेमी की शिकायत पर पकड़ा गया अवैध खनन करने वाला माफिया गिरोह का डंपर और जेसीबी!

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पर्यावरण प्रेमी की शिकायत पर पकड़ा गया अवैध खनन करने वाला माफिया गिरोह का डंपर और जेसीबी!

दमोह जिले में अवैध खनन का कार्य खनिज माफियाओं द्वारा निरंतर जारी है जिसकी आए दिन शिकायतें पेपर और मीडिया के माध्यम से मिलती रहती है लेकिन जिले के खनिज अधिकारी आंखों पर पट्टी बांधकर बैठे हुए हैं दमोह के मारू ताल से बाईपास किल्लाई गांव होते हुए सागर नाका जाने वाले मार्ग पर जितनी भी पहाड़ी थी वह सभी पहाड़ियों की खुदाई कर उन्हें जमीन स्तर पर कर

दिया गया अब पहाड़ियां कुछ दिनों बाद यहां पर देखने को नहीं मिले तो यह हैरानी वाली बात नहीं होगी क्योंकि यहां पर अवैध खनन करने वाले माफियाओं का सिक्का चल रहा है और खनिज विभाग आंखों पर पट्टी बांधे बैठा हुआ है इस मार्ग पर बहुत सी कॉलोनियां काटी जा रही है जिसके पुराव के लिए यहां के पहाड़ों को खत्म किया जा रहा है ऐसी ही शिकायत जब कल रात फॉरेस्ट अधिकारी को मिली तो उन्होंने तुरंत अपने महकमे के अधिकारियों को मौका स्थल पर पहुंचाया एक जेसीबी और एक डंपर जप्त कर विवेचना जारी है आम चोपड़ा से किल्लाई गांव तक जितनी भी पहाड़ी है वहां पर आए दिन रात में जेसीबी की मदद से खुदाई की जाती है और वही बने हर्ष ढाबा और यादव ढाबा पर इनके डंपर खाना खाने के

बहाने खड़े रहते हैं और जैसे ही डंपर भरता है और रात में ढाबे से दूसरा डंपर जेसीबी की मदद से भरता है तुरंत ही दूसरा डंपर भरते जाते हैं ऐसे ही पूरी रात पहाड़ी की खुदाई होती रहती है यह गोरखधंधा लगभग 2 से 3 साल से चल रहा है लेकिन प्रशासन को यह दिखाई नहीं दे रहा वन विभाग की कार्रवाई के बाद देखना होगा खनिज विभाग की नींद कब तक खुलती है

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now