रक्षाबंधन के पर्व को देखते हुए मिलावटखोरों पर नकेल कसने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय नजर आया! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

बड़ी बड़ी खबरों के बीच छूट जाती हैं महत्वपूर्ण छोटी खबरें जिनसे होता है जनता का सीधा सरोकार छोटी महत्वपूर्ण खबरों के लिए देखते रहे डेंजर भारत हमारे चैनल को लाइक करें पसंद आए तो शेयर करें और प्ले स्टोर से इसे डाउनलोड करें और सब्सक्राइब करें !खबरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8109062404
रक्षाबंधन के पर्व को देखते हुए मिलावटखोरों पर नकेल कसने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय नजर आया
शहर के राय चौराहा स्थित जय सियाराम स्वीट्स का फोस्कोरिस
एप्प के माध्यम से किया गया ऑनलाइन निरीक्षण
दूध का हलवा स्वीट के लिए गए नमूनें


दमोह कलेक्टर एस. कृष्ण चैतन्य द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत डी.ओ. खाद्य सुरक्षा प्रशासन डॉ. संगीता त्रिवेदी के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दमोह राकेश अहिरवाल ने शहर में राय चौराहा स्थित जय सियाराम स्वीट्स का फोस्कोरिस एप्प के माध्यम से ऑनलाइन निरीक्षण किया । मिठाई दुकान में संग्रहित मिठाइयों की गुणवत्ता की परख हेतु दूध से निर्मित दूध के हलवा स्वीट के नमूने जांच हेतु लिए गए, जिन्हें गुणवत्ता परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है।

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दमोह राकेश अहिरवाल ने बताया जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जय सियाराम स्वीट्स में फ़ूड लाईसेंस की प्रति एवं फ़ूड सेफ्टी डिस्प्ले

बोर्ड लगे हुए पाए गए है। परिसर में पेस्ट कंट्रोल व्यवस्था एवं कार्यरत कर्मचारियों का वार्षिक मेडिकल परीक्षण करवाने के दिशा निर्देश दिए गए । मैजिक बॉक्स की सहायता से मिठाइयों,नमकीन, बेसन, दूध,शक्कर आदि अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच केमिकल टेस्टिंग के माध्यम से की गई।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






