नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह जिले में भारतीय जनता पार्टी एवं कैबिनेट दर्जा प्राप्त मंत्री वेयरहाउस सोसायटी के अध्यक्ष राहुल सिंह द्वारा दमोह के पत्रकारों को दीपावली मिलन कार्यक्रम के दौरान बांटे गए कटोरे! – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
« Jan    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह जिले में भारतीय जनता पार्टी एवं कैबिनेट दर्जा प्राप्त मंत्री वेयरहाउस सोसायटी के अध्यक्ष राहुल सिंह द्वारा दमोह के पत्रकारों को दीपावली मिलन कार्यक्रम के दौरान बांटे गए कटोरे!

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह जिले में भारतीय जनता पार्टी एवं कैबिनेट दर्जा प्राप्त मंत्री वेयरहाउस सोसायटी के अध्यक्ष राहुल सिंह द्वारा दमोह के पत्रकारों को दीपावली मिलन कार्यक्रम के दौरान बांटे गए कटोरे!

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में आज जिले के सर्किट हाउस मैं भारतीय जनता पार्टी के 2 साल पहले बने जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह और दमोह भाजपा की नई कार्यकारिणी के गठन के बाद जिले एवं पूरे देश में लगे लॉकडाउन के कारण भारतीय जनता पार्टी के नए पदाधिकारियों को आज मीडिया से रूबरू कराने के उद्देश्य से दीपावली मिलन समारोह शहर के जटाशंकर धाम के ऊपर रेस्ट हाउस में संपन्न हुआ जिसमें जिला

अध्यक्ष प्रीतम सिंह के साथ कैबिनेट दर्जा प्राप्त मंत्री राहुल सिंह के साथ भारतीय जनता पार्टी के नवगठित सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पत्रकारों को सम्मानित किया गया !दीपावली मिलन समारोह के कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने अपनी बात रखते हुए सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए पत्रकारों की भूमिका को याद करते हुए कहा कि जब कोरोनावायरस के

कारण लोग घर से बाहर नहीं निकलते थे तब अपनी जान जोखिम में डालकर पत्रकारों ने जो अस्पताल में जाकर कवरेज की है और जिससे जनहित में जरूरतमंदों को इसका लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है पत्रकार एक मार्गदर्शक और समाज का आईना होता है जो समाज में घटने वाली परिस्थितियों को उजागर करता है जिससे हम जनप्रतिनिधि और समाजसेवी लोग उन सभी की मदद कर पाते हैं! वेयरहाउस सोसायटी के अध्यक्ष राहुल सिंह ने भी पत्रकारों को दीपावली की

शुभकामनाओं के साथ कोरोना काल में पत्रकारों द्वारा अपनी जान हथेली पर रखकर जो कवरेज कर समस्याओं से हम जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जिससे हम जनता की मदद कर सके! दीपावली मिलन समारोह के इस कार्यक्रम में श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा सुनील गौतम ने भी अपने सभी साथियों को दीपावली की शुभकामनाओं के साथ राहुल सिंह और भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह को दीपावली की शुभकामनाएं दी इसके बाद वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र अटल द्वारा जिला अध्यक्ष की बात पर बोलते हुए कहा कि कई बार हम लोग समाज में फैली बुराइयों को और भ्रष्टाचार के मामले उजागर करते हैं जिस पर शासन प्रशासन और सत्ताधारी पार्टियां ध्यान नहीं देती और ना ही पत्रकारों को कोई भी सुविधा के साथ सुरक्षा दी जाती है और उनका तो यहां तक कहना था कि अगर कोई भी हम पत्रकारों में से

भी गलत कार्य में लिप्त है तो उसका विरोध होना चाहिए और सत्ता पक्ष के समर्थक या पदाधिकारियों में भी से कोई गड़बड़ी करता है या उसके खिलाफ कोई भी अपराधिक मामला या खबर आती है तो उस पर भी पार्टी को संज्ञान लेना चाहिए! इसके बाद कैबिनेट राज्य दर्जा प्राप्त मंत्री राहुल सिंह द्वारा सभी पत्रकारों को बताया गया कि 2 साल से कोरोना कॉल के चलते कई योजनाएं है जो पत्रकारों को मिली थी वह मिल ना सकी और पत्रकारों से मैं यह कहना चाहता हूं कि पत्रकारों के प्रेस क्लब और होम प्रेस कॉलोनी का लाभ दिलाना था लेकिन

कोरोनावायरस की महामारी में सभी कार्य नहीं हो सके जो अति शीघ्र होंगे! जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष और कैबिनेट दर्जा प्राप्त मंत्री राहुल सिंह के द्वारा सभी पत्रकारों को सम्मानित करते हुए कटोरे गिफ्ट किए गए!सोशल मीडिया पर इस उपहार को कई पत्रकार अपना उपहास बता रहे हैं

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now