नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जैन मुनि विद्यासागर महाराज जी का आनंद धाम मंदिर मैं पंडितों पुरोहितों द्वारा मंत्रोचार कर किया भव्य स्वागत! – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
« Jan    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

जैन मुनि विद्यासागर महाराज जी का आनंद धाम मंदिर मैं पंडितों पुरोहितों द्वारा मंत्रोचार कर किया भव्य स्वागत!

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का शनिवार को जैसे ही दानीताल से सुबह पद विहार जबेरा की ओर हुआ, वैसे ही समूचा क्षेत्र ज्ञान के सागर विद्यासागर के जयकारो से गूंज उठा। विहार के रास्ते में श्री आनंद धाम मंदिर के संस्थापक पीठाधीश्वर स्वामी रंजीतानंद सरस्वती जी विशेष आग्रह पर संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी आनंद धाम पहुंचे। जहां पर संत समाज ने आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज का मंत्रोचार के साथ पूजन किया गया। साथ ही विश्व कल्याण की कामना की। वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा आनंद धाम गुंजायमान हो गया। सभी को आचार्य श्री के मंगल प्रवचन और मंगल आशीर्वाद का लाभ प्राप्त हुआ।

*आचार्य श्री ने दिया अहिंसा का संदेश*

इस अवसर पर आचार्य श्री ने कहा कि भगवान राम ने प्रजा के हित के लिए राजपाठ छोड़कर अहिंसा के मार्ग पर चलकर प्रजा को संकट से मुक्त किया। वर्तमान में भी अहिंसा के मार्ग पर चलकर भारत देश विकास कर रहा है। यही हमारी सनातन संस्कृति और परंपरा है। ज्ञात हो कि आनंद धाम पुरेनहाउ जबेरा की माँ सिद्धेश्वरी काली माता की सातवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में चल रहे विराट श्री राम जानकी महायज्ञ संत समागम हरि कथा दुर्लभ संयोग बना है। वही संत शिरोमणि आचार्यश्री के आनंद धाम में पहुंचने से एक अद्भुत संयोग बना। संतों के मिलन के दुर्लभ पल का साक्षी समूचा जबेरा क्षेत्र बना। इस अवसर पर डॉ. स्वामी राधे चेतन जी महाराज, यज्ञचार्य आचार्य धर्मेंद्र दुबे, सांसद प्रतिनिधि रूपेश सेन, पूर्व विधायक प्रताप सिंह सहित अनेक संतों गणमान्य एवं धार्मिक व्यक्तियों की विशेष उपस्थिति रही।

*जबेरा के लोगों ने की आचार्य श्री की अगवानी*

जबेरा नगर वासियों ने आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की अगवानी को भव्य बनाने के लिए क्षेत्र को तोरण द्वार से सजाया। इस दौरान आचार्य श्री की चरण वंदना के लिए हजारों नगरवासी लालायित नज़र आए। जैसे ही गुरुजी के चरण पड़े जबेरा वासी खुशी में झूम उठे। आचार्य श्री को आहार देने का सौभाग्य डॉ कस्तूर चंद जैन, मनोज एवं ब्रह्मचारिणी मनीषा दीदी को प्राप्त हुआ। आज गुरुजी के दर्शन के लिए दमोह, कुंडलपुर कमेटी सहित सम्पूर्ण जिले के साथ सागर और कर्नाटक प्रांत के श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।आचार्य श्री का ससंघ रात्रि विश्राम गहरा तिराहा में तथा कल की आहार चर्या चंडी चौपरा में होने की संभावनाएं हैं। विहार के समय पथरिया विधायक श्रीमति राम बाई गोविंद सिंह परिहार ने कलहरा के पास आचार्य श्री से आशीर्वाद लिया।

*कुंडलपुर की चलित भोजन शाला में प्रतिदिन सैकड़ों भक्त कर रहे भोजन*

आचार्य श्री विद्यासागर जी के पद बिहार के साथ चलने वाली कुण्डलपुर कमेटी की चलित भोजनशाला में प्रतिदिन सैकड़ों लोगों को भोजन करवाया जा रहा है। जिसके प्रभारी महेश दिगंबर और राजेन्द्र भेड़ा दोनों समय शुद्ध भोजन करवा रहे हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now