नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह में नशे के शिकार होते जा रहे मासूम बच्चों एवं व्यापारियों पर हो रहे हमले को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ दे रहा है एसपी महोदय को ज्ञापन – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
« Jan    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह में नशे के शिकार होते जा रहे मासूम बच्चों एवं व्यापारियों पर हो रहे हमले को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ दे रहा है एसपी महोदय को ज्ञापन

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह में नशे के शिकार होते जा रहे मासूम बच्चों एवं व्यापारियों पर हो रहे हमले को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ दे रहा है एसपी महोदय को ज्ञापन

मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ की ओर से जिस तरह दमोह में व्यापारियों पर हो रहे हमले वैसे ही निरंतर दमोह में नशे का कारोबार भी अपनी चरम सीमा पर है अब यह नशा छोटे-छोटे बच्चे भी करने लगे हैं यह विषय अब और भी गंभीर हो गया है जब नाबालिक भी इस नशे के शिकार होने लगे हैं गरीब बच्चे जो एक टाइम का भोजन भी अच्छे से नहीं खा पा रहे हैं पहनने के लिए कपड़े भी उनको नसीब नहीं हो पा रहे अच्छी शिक्षा से वंचित ऐसे बच्चों के भविष्य का कोई ठिकाना ही नहीं है ऐसे ऐसे बच्चे सस्ते नशे को अपने जीवन का सहारा बना रहे हैं इन बच्चों द्वारा बाजार में उपलब्ध साइकिल की दुकानों पर मिलने वाला सुलोचन पान की गुमटी पर मिलने वाले मदन मुनक्का मेडिकल पर उपलब्ध सस्ती नशे की गोली जो ₹5 में उपलब्ध हो जाती हैं बिना किसी डॉक्टर के परामर्श के बगैर मेडिकल द्वारा बच्चों को आसानी से नशीली दवाइयां उपलब्ध हो जाती है और साइकिल की दुकान से सुलोचन का नशा मिल जाता है जो बच्चे अपनी सांसो में समा कर अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं

ये जहर जब उनके अंदर जाता है तब यह नशा उनके दिमाग पर बहुत बुरा असर करता है इसलिए आज मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ की ओर से हम यह ज्ञापन एसपी महोदय को देने जा रहे हैं की अति शीघ्र इस पर कठोर से कठोर कार्यवाही की जाए और जो भी यह नशे का सामान इन बच्चों को उपलब्ध करा रहे हैं उन पर भी दंडात्मक कारवाई की जाए जिससे इन बच्चों का भविष्य बच सके और यह नशे की लत से दूर हो सके

हमारे एक व्यापारी विपिन जैन नया बाजार में अपनी शॉप पर बैठे थे उन पर एक बदमाश द्वारा चाकूबाजी की गई थी भविष्य में किसी भी व्यापारी को बदमाशों द्वारा परेशान ना किया जाए ना उन पर जानलेवा हमला किया जाए यह भी सुनिश्चित हो और यदि हमारे व्यापारी पर हमला होता है तो बदमाशों का खौफ खत्म करने के लिए उन पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी भी व्यापारी पर कोई बदमाश हमला करने से पहले 10 बार सोचे

मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ की प्रमुख मांगे
1 साइकिल की दुकानों पर उपलब्ध सिलोचन को बैन किया जाए संबंधित दुकानदार जो भी यह बच्चों को सुलोचन बेचता है उस पर दंडात्मक कार्यवाही की जाए सुलोचन पंचर जोड़ने के काम में आता है ना कि बच्चों को देने के
२पान की दुकानों पर उपलब्ध सस्ता नशा जैसे मदन मुनक्का वाह सनम मुनक्का इन दुकानों पर दुकानदार रखना बंद करें जिससे यह बच्चे इस नशे से दूर रहें
3 मेडिकल की दुकानों पर जो नशीली दवाइयां मिलती है वह डॉक्टर की पर्ची के बगैर किसी को भी ना मिले जिससे यह बच्चे ऐसे नशे से दूर रहे जो सीधा उनके दिमाग और हृदय पर आघात करता है और उन्हें पागल बना सकता है

4 अगर हमारे किसी व्यापारी पर बदमाशों द्वारा कोई हमला किया जाता है तो उस पर कठोर से कठोर कार्यवाही की जाए जिससे बदमाशों में कानून डर बना रहे

इन्हीं सब बातों को लेकर आज मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ अपने पदाधिकारियों के साथ एसपी साहब को और राष्ट्रीय बाल आयोग को ज्ञापन सौंपने जा रहा है 30 नवंबर समय 1 बजे

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now