मछली पालन अधिकारियों पर माझी समाज के द्वारा लगाए गए अवैध वसूली के आरोप पैसा ना देने पर माझी समाज के जाल किए जप्त! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

मछली पालन अधिकारियों पर माझी समाज के द्वारा लगाए गए अवैध वसूली के आरोप पैसा ना देने पर माझी समाज के जाल किए जप्त! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर
दमोह जिले की तहसील जबेरा गाड़ाघाट पोस्ट नोहटा के गाड़ाघाट समिति द्वारा तालाब से मछली निकालने का पट्टा होने के बावजूद भी मछली पालन अधिकारियों द्वारा 13 नवंबर पट्टे पर लिए हुए तालाब पर गाड़ाघाट समिति द्वारा जब तालाब से मछली निकाली जा रही थी तभी मछली पालन अधिकारी मौके पर पहुंचे और इनके ड्राइवर जो बंदूक की धौस और पुलिस का डर दिखाकर इन ग्रामीणों के मछली पकड़ने के जाल जप्त कर ले गए जब ग्रामीण जन दमोह पहुंचकर सारी बात हिंदू जागृति मंच को बताई

तो उनके बैनर तले सभी गांव वासी और मछली पालन के कार्य में जुड़े मछुआरे बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे और जहां उन्होंने कलेक्टर से इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की थी उन्होंने बताया था कि हम लोगों ने अपने घर मकान व जेवर इत्यादि गिरवी रखकर मछली पकड़ने के जाल खरीदे थे जबकि प्रशासन की मंशा अनुसार माझी समाज को प्रशिक्षण देकर मछली के कार्य में और भी निपुण करने के उद्देश्य से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं

जिसमें मछली के बीज डालने की अवधि और समय के साथ अच्छे बीजों का चयन और मछली पकड़ने की कला जाल डालने जैसी कला सिखाने के उद्देश्य मछली पालन विभाग को कार्य सौंपे गए हैं जबकि यह सभी कार्य करवाकर वह मछली पालन से जुड़े माझी समाज के लोगों के उत्थान के लिए कार्य करने के लिए पदस्थ हैं मछली पालन विभाग के अधिकारी सरकार की सभी योजनाओं को तता बताते हुए अवैध वसूली करने में लगे हुए हैं पिछले ज्ञापन पर शायद कलेक्टर द्वारा कुछ संज्ञान लिया होगा यही वजह है कि ग्रामीण मछुआरों से मछली विभाग पालन द्वारा माफीनामा लिखवाये जा रहे थे इसकी सूचना मिलते ही हिंदू जागृति मंच द्वारा जब इस बात का संज्ञान लिया गया तो पाया गया की माझी समाज के लोगों से अंगूठे लगवाए जा रहे थे और उसमें माफीनामा

लिखवाया जा रहा था जिससे मछली पालन अधिकारी जांच में बच सकें इसी बात को लेकर हिंदू जागृति मंच द्वारा आज पुनः कलेक्टर महोदय को ज्ञापन देते हुए चेताया कि अगर 1 हफ्ते के अंदर मछली विभाग के अधिकारियों पर कार्यवाही नहीं हुई और गरीबों के मछली पकड़ने के जाल वापस नहीं किए गए तो उग्र आंदोलन किया जाएगा!
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






