नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कैबिनेट दर्जा प्राप्त मंत्री राहुल सिंह द्वारा पांच संकल्प पदयात्रा कर रहे हैं जिसका जगह-जगह लोग स्वागत कर रहे हैं और इस धर्म यात्रा में शामिल हो रहे हैं! – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
« Jan    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

कैबिनेट दर्जा प्राप्त मंत्री राहुल सिंह द्वारा पांच संकल्प पदयात्रा कर रहे हैं जिसका जगह-जगह लोग स्वागत कर रहे हैं और इस धर्म यात्रा में शामिल हो रहे हैं!

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह। मौनी अमावस्या को बरमान घाट से कांवर लेकर पैदल यात्रा करते हुए माघ मास शुक्ल पक्ष की वसंत पंचमी तिथि को बांदकपुर में भगवान जागेश्वरनाथ को गंगाजल चढ़ाने की परंपरा सदियों पुरानी रही है। इस परंपरा को अक्षुण्ण रखते हुए मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त राहुल सिंह हजारों कमरथुआ (कांवर-यात्री) का जत्था शुक्रवार को राजा पटना से रवाना हुआ।

मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त राहुल सिंह ने कांबडियो से चर्चा करते हुए बताया कि
माघ मास की कांवर यात्रा यह सर्वविदित है कि बांदकपुर में देवो के देव भगवान महादेव भगवान शिव एवं पार्वती के विवाह का उत्सव भोले के भक्त जहां महाशिवरात्रि के रूप में मनाते हैं वहीं इससे पहले वसंत पंचमी को भगवान शिव का तिलकोत्सव के रूप में मनाए जाने कि यहां मान्यता रही है। इसी मान्यता के अनुसार मौनी अमावस्या को बरमान घाट से जल लेकर पैदल कांवर यात्रा करते हुए वसंत पंचमी तिथि को बांदकपुर में भगवान जागेश्वरनाथ पर जल चढ़ाते हैं।

जबेरा विधायक श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी जी, कांग्रेस के प्रदेश सचिव श्री परम यादव जी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री भरत यादव जी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती शिखा जैन जी एवं पदाधिकारी, श्रीमती वर्षा रैकवार जी, बजरंग दल जिला संयोजक श्री विकास मिश्रा जी, दमयंती नगर मंडल अध्यक्ष श्री पवन तिवारी जी एवं उनके मंडल के पदाधिकारी यात्रा में शामिल हुए।

भगवान परशुराम ने की थी कावड़ की शुरुआत-आलोक गोस्वामी

भाजपा नेता डॉ. आलोक गोस्वामी कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त राहुल सिंह की कांवड़ यात्रा में शामिल हुए इस दौरान उन्होंने कहां कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सबसे पहले भगवान परशुराम ने कांवड़ लाकर शिवलिंग पर गंगाजल से अभिषेक किया था उन्होंने बताया कि मान्यता है कि गढ़मुक्तेश्वर से गंगाजल लाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाया था।

रोगी कल्याण समिति के सांसद प्रतिनिधि अनुपम सोनी बताया कि कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त राहुल सिंह की कांबड़ यात्रा से समूचे जिले में धर्ममय माहौल बना हुआ है।
भाजपा नेता मोंटी रैकवार ने बताया कि परंपरा के अनुरूप जहां जहां कांवड़ यात्रा का स्वागत हो रहा है। वहां दही व गुड़ खिलाकर कांवड़ियों को विदा करते हुए उन्हें मंगलमय कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं दी।
इस दौरान मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन अध्यक्ष राहुल सिंह, भाजपा नेता आलोक गोस्वामी,मोंटी रैकवार,संजय गौतम,भरत यादव,राम पटेल, हरिश्चंद्र पटेल, अर्चना जैन,वर्षा रैकवार,कुसम खरे की विशेष रूप से मौजूदगी रही।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now