डेंजर भारत की खबर का हुआ असर परशुराम भवन में हो रही अनियमितताएं चेक करने खुद सीएमओ पहुंचे!
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

डेंजर भारत की खबर का हुआ असर परशुराम भवन में हो रही अनियमितताएं चेक करने खुद सीएमओ पहुंचे!
दमोह की ब्राह्मण समाज क्यों है नाराज ब्राह्मण समाज के परशुराम भवन को
दमोह जिले के पंडित समाज के लिए चुनावी झुनझुना पकड़ाया गया जो कि आज तक बज रहा है सिर्फ सुनाई नहीं दे रहा है ना दिखाई दे रहा है 2018 में परशुराम भवन का भूमि पूजन हुआ था 2022 चल रहा है 4 वर्ष हो गए अभी तक नहीं बना, लगता है चुनावी साल में हुई घोषणा का झुनझुना अब 2021 के चुनाव में फिर से वही बजाने के उद्देश्य यह कार्य पूरा नहीं किया गया ताकि ब्राह्मणों को फिर से 2018 का परशुराम भवन का फिर से 2021 में

झुनझुना बजाकर ब्राह्मण समाज को गुमराह कर 2021 में फिर से ब्राह्मण वोट ले सकें यह समाचार प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका द्वारा संज्ञान लेते हुए आज दोपहर 1:00 बजे के करीब नगर पालिका सीएमओ अपने दल बल के साथ परशुराम भवन पहुंचे जहां पर उन्हें समाज के लोगों ने भवन में हो रही अनियमितताओं के बारे में बताया और समय सीमा पर नहीं बनने पर भी अपनी नाराजगी व्यक्त की जिस पर नगर पालिका सीएमओ द्वारा तुरंत ही फोन लगाकर ठेकेदार को बुलवाया गया और उससे अनियमितताओं में सुधार और

जल्द से जल्द कार्य पूरा करने की हिदायत दी और मॉनिटरिंग कमेटी बनाकर हमें हर हफ्ते 15 दिन में रिपोर्ट देने को कहा भवन में जो टाइल्स लगाए गए हैं उन टाइल्स की जो रेट है उसकी गुणवत्ता पर भी नगर पालिका सीएमओ द्वारा ठेकेदार को फटकार लगाई और कहा यह टाइल्स यहां से निकलवा दो और अच्छी गुणवत्ता से दोबारा से टाइल्स लगवाए जाएं और हमें कोई भी प्रकार की शिकायत ना मिले
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






