बड़ी बड़ी खबरों के बीच छूट जाती हैं छोटी महत्वपूर्ण खबरें जिनसे होता है जनता का सीधा सरोकार छोटी महत्वपूर्ण खबरें जानने के लिए देखते रहे डेंजर भारत
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

*माननीय केन्द्रीय मंत्री, रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौधोगिकी मंत्रालय, भारत सरकार अश्विनी वैष्णव द्वारा ट्रेन नं. 02195 रानी कमलापति-रीवा, ट्रेन नं. 02196 रीवा-रानी कमलापति साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेनों एवं ट्रेन नं. 05713 जबलपुर-नैनपुर पैसेंजर ट्रेन की बहाली सेवा का शुभारम्भ*
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है। इसी श्रंखला में भारतीय रेलवे भी विकास की दिशा में आगे बढ़ रही है और यात्री सुविधाओं में तीव्र गति से विस्तार किया जा रहा है। आज दिनाँक 12 फरवरी 2022 को माननीय केंद्रीय मंत्री, रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार श्री अश्विनी वैष्णव के कर-कमलों द्वारा (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से) नई दिल्ली से ट्रेन नं. 02195 रानी कमलापति-रीवा, ट्रेन नं. 02196 रीवा-रानी कमलापति साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस की उद्घाटन सेवा तथा ट्रेन नं. 05713 जबलपुर-नैनपुर पैसेंजर ट्रेन की सेवा बहाली की उद्घाटन सेवा को हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया गया।

इस अवसर पर माननीय केन्द्रीय रेल मंत्री, भारत सरकार श्री अश्विनी वैष्णव जी के साथ माननीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री, भारत सरकार श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, माननीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री, भारत सरकार, श्री प्रहलाद सिंह पटेल जी, माननीय सांसद लोकसभा जबलपुर श्री राकेश सिंह जी, माननीया सांसद राज्यसभा श्रीमती संपतिया उइके जी ऑनलाइन समारोह से जुड़े रहे। माननीय चिकित्सा शिक्षा, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री श्री विश्वास सारंग जी, माननीया सांसद लोकसभा भोपाल साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर जी, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से, माननीय अध्यक्ष विधानसभा मध्यप्रदेश श्री गिरीश गौतम जी, माननीय सांसद लोकसभा रीवा श्री जनार्दन मिश्र जी, रीवा रेलवे स्टेशन से एवं गणमान्य नागरिक तथा अन्य संबंधित क्षेत्रों के माननीय विधायकगण भी कार्यक्रम में उपस्थिति रहे।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय रेल मंत्री जी ने कहा कि देश को जोड़ने में भारतीय रेलवे की प्राचीन और ऐतिहासिक भूमिका रही है। भारतीय रेलवे के इंजीनियर्स का लोहा, पूरी दुनिया में माना जाता है।

भारतीय रेलवे जन-साधारण की भावनाओं के अनुरूप सदैव काम करती आयी है । भारतीय रेलवे के समस्त अधिकारी एवं रेल कर्मी जनप्रतिनिधियों के संघर्ष के प्रति सम्मान एवं पूरी संवेदना के साथ काम करते आए हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि आगे भी इसी संवेदना के साथ काम करेंगें। रानी कमलापति से रीवा के मध्य साप्ताहिक सुपरफास्ट नई सेवा के आरंभ होने से रानी कमलापति, विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर, सतना एवं रीवा इन सभी क्षेत्रों का उत्तरोत्तर विकास होगा साथ ही इस क्षेत्र की जनता, विद्यार्थी एवं व्यापारी वर्ग के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इस नई ट्रेन के शुरू होने से इस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पर्यटक स्थलों के विकास को बढ़ावा मिलेगा। क्षेत्र का आर्थिक एवं सामाजिक विकास भी होगा।
समारोह के प्रारंभ में मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अध्यक्ष, रेलवे बोर्ड श्री वी. के. त्रिपाठी जी द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया। समारोह के अंत में मेंबर ऑपरेशन एवं बिजनेस डेवलपमेंट, रेलवे बोर्ड, श्री एस. के. मोहंती द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया।
इस समारोह में पश्चिम मध्य रेल के महाप्रबंधक, श्री सुधीर कुमार गुप्ता, दक्षिण पूर्व मध्य रेल, महाप्रबंधक, श्री आलोक कुमार, अपर महाप्रबंधक श्री शोभन चैधुरी, प्रमुख मुख्य विभागाध्यक्ष, मंडल रेल प्रबंधक, भोपाल श्री सौरभ बंदोपाध्याय, मंडल रेल प्रबंधक जबलपुर तथा मंडल रेल प्रबंधक, नागपुर भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।
इस अवसर पर रानी कमलापति स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि माननीय चिकित्सा शिक्षा, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री श्री विश्वास सारंग जी नें अपने उद्बोधन में मध्य प्रदेश में रेलवे की नई नई सौगातें देने के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी और माननीय रेल मंत्री जी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में भोपाल की माननीया सांसद, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर जी भी वर्चुअल रूप से जुड़ी थीं।
*गाड़ी की नियमित सेवा दिनांक 19.02.2022 से शुरू होगी।*
*नियमित सेवा गाड़ी संख्या 02186/02185 रीवा-रानी कमलापति-रीवा सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 19.02.2022 से दोनों दिशाओं में शुरू होगी।
गाड़ी संख्या 02186 रीवा-रानी कमलापति सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.02.2022 से प्रति शनिवार को रीवा स्टेशन से 12.30 बजे प्रस्थान कर, 13.20 बजे सतना पहुँचकर, 13.25 बजे सतना से प्रस्थान कर, 13.50 बजे मैहर पहुँचकर, 13.52 मैहर से प्रस्थानकर, 14.50 बजे कटनी मुड़वारा पहुँचकर, 14.55 बजे कटनी मुड़वारा से प्रस्थान कर, 16.10 बजे दमोह से पहुँचकर , 16.15 बजे दमोह से प्रस्थान कर, 17.15 बजे सागर पहुँचकर, 17.20 बजे सागर से प्रस्थान कर, 18.45 बजे बीना पहुँचकर, 18.50 बजे बीना से प्रस्थान कर, 19.50 बजे विदिशा पहुँचकर, 19.52 बजे विदिशा से प्रस्थान कर, 21.15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुँचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02185 रानी कमलापति-रीवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.02.2022 से प्रति शनिवार को रानी कमलापति स्टेशन से 22.15 बजे प्रस्थान कर, 23.08 बजे विदिशा पहुँचकर, 23.10 बजे विदिशा से प्रस्थान कर, अगले दिन 00.20 बजे बीना पहुँचकर, 00.25 बजे बीना से प्रस्थान कर, 01.30 बजे सागर पहुँचकर, 01.35 बजे सागर से प्रस्थान कर, 02.40 बजे दमोह पहुँचकर, 02.45 बजे दमोह से प्रस्थान कर, 04.10 बजे कटनी मुड़वारा पहुँचकर, 04.15 बजे कटनी मुड़वारा से प्रस्थान कर, 05.35 बजे मैहर पहुँचकर, 05.37 बजे मैहर से प्रस्थान कर, 06.15 बजे सतना पहुँचकर, 06.20 बजे सतना से प्रस्थान कर, 07.20 बजे रीवा स्टेशन पहुँचेगी।
*कोच कंपोजीशन*- यह गाड़ी 01 वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी, 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 12 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 24 कोचों के साथ चलेगी।

दमोह पहुंची ट्रेन का दमोह के लोगों ने किया जोरदार स्वागत!
कोरोना का खौफ* मौतों के आंकड़े ने फिर डराया, 24 घंटे में 804 लोगों ने गंवाई जान, 50407 नए मामले मिले।
देश में आज कोरोना के 50 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए। वहीं पिछले 24 घंटों में 804 लोगों की मौत हुई। 24 घंटों में 1,36,962 लोग ठीक भी हुए। देश में अब कोरोना के कुल 6,10,443 सक्रिय मामले हैं।

जिस राज्य ने कांग्रेंस को एक बार सत्ता से बेदखल किया फिर घुसने नहीं दिया, उत्तराखंड के पास भी है मौका *पीएम मोदी।*
उतराखंड* मोदी का कांग्रेस पर निशाना- ये झूठ का चौका लगा रहे हैं, इनकी सच्चाई घोटाले के चौके-छक्के लगाने की।
प्रदेश सरकार ने पहली से बाहरवीं तक सभी स्कूल और आवासीय स्कूल 100 फीसदी क्षमता के साथ खोलने के दिए आदेश।
क्वाड बैठक* जयशंकर बोले- चीन ने तोड़े लिखित समझौते, सीमा पर हालात बिगाड़ने के लिए वही जिम्मेदार।
वैक्सीन के क्षेत्र में सुपरपॉवर बनने की ओर बढ़ रहा भारत, 96% आबादी को दी जा चुकी है पहली खुराक।
सुरक्षा में चूक के बाद 14 फरवरी को पंजाब में PM मोदी की रैली, बहिष्कार की तैयारी में प्रदर्शनकारी किसान।

पंजाब* सिर्फ 40 दिन में दूसरी बार भाजपा में एंट्री, विधायक बलविंदर लड्डी ने फिर छोड़ी कांग्रेस।
IRCTC* रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, 14 फरवरी से 100 फीसदी ट्रेनों में फिर से मिलने लगेगा पका हुआ भोजन।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बिगड़े बोल, क्या हमने प्रूफ मांगा कि राहुल गांधी, राजीव के बेटे हैं या नहीं ?

IPL Auction 2022* मार्की प्लेयर्स में सबसे महंगे बिके श्रेयस अय्यर, शाहरुख खान की टीम ने 12.25 करोड़ रुपए में खरीदा।
IPL Auction 2022* बीच में ही रुकी आईपीएल की नीलामी, बोली लगवाने वाले ह्यूज एडमीड्स मंच पर ही गिरे।
IPL Auction 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मेगा ऑक्शन 2022 के पहले दिन यानी 12 फरवरी 2022 को दोपहर 2:30 बजे के करीब अचानक बोली रोकनी पड़ी। दरअसल, आईपीएल नीलामीकर्ता ह्यूग एडमीड्स बोली लगवाते-लगवाते मंच पर ही गिर पड़े।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






