महाशिवरात्रि महापर्व पर बांदकपुर धाम में अनेक भक्तों द्वारा हुए भंडारे, प्रसाद वितरण । जिले भर की बारातों का हुआ स्वागत सम्मान रात्रि में भजन संध्या का हुआ भव्य आयोजन।। अतिक्रमण हटाओ के भी लगे दिखे बैनर पोस्टर
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

महाशिवरात्रि महापर्व पर बांदकपुर धाम में अनेक भक्तों द्वारा हुए भंडारे, प्रसाद वितरण । जिले भर की बारातों का हुआ स्वागत सम्मान रात्रि में भजन संध्या का हुआ भव्य आयोजन।। अतिक्रमण हटाओ के भी लगे दिखे बैनर पोस्टर
दमोह श्री जागेश्वर धाम बांदकपुर में महाशिवरात्रि के महापर्व पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं भक्तों की उपस्थिति रही। हजारों भक्तों का एक दिन पहले से ही बांदकपुर धाम पहुँचना देखा गया। इस वर्ष अनेक भक्तों के माध्यम से जगह जगह शिवरात्रि के अवसर पर भंडारे व प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया वही हजारों कांवड़ यात्री भी मां नर्मदा का जल लेकर बांदकपुर धाम पहुंचे।

शाम के समय जिलेभर से आने वाली अनेक बारातों का स्वागत सम्मान मंच के माध्यम से किया गया। जिसमें दमोह शहर के तीन गुल्ली, पुराना थाना सहित जिले के केवलारी, माला बमोरी, देवडोंगरा ,गुंजी, रोहनिया बांदकपुर आदि बारातें सम्मिलित रहीं। बारातों में एक से बढ़कर एक सुंदर झांकी के साथ गीत संगीत डीजे की धुन और जय जागेश्वर नाथ महादेव के नारों से बांदकपुर धाम गूंज उठा ।बांदकपुर मंदिर चौक पर हर वर्ष की तरह शिवभक्तों द्वारा बारातियों के स्वागत सम्मान के साथ रात्रि जागरण संगीतमय भजन संध्या का भव्य आयोजन रखा गया।

जिसमें जिले के अनेक संगठनों हिंदू युवा वाहिनी,भगवती मानव कल्याण संगठन, बजरंग दल,हिंदू जागरण मंच,छात्र क्रांति दल सहित अनेक पत्रकार बंधुओं, वरिष्ठजनों, युवाओं सभी भक्तों की उपस्थिति रही। महाशिवरात्रि के महापर्व पर बांदकपुर धाम क्षेत्र के सौंदर्यकरण व मंदिर द्वार से अतिक्रमण हटाने का विषय भी छाया रहा।

जहां जगह-जगह नेताओं की होर्डिंग लगी दिखी वही अतिक्रमण हटाओ के पोस्टर बैनर भी बांदकपुर में लगे देखे गए। राम गौतम ने आयोजन में उपस्थित सभी का आभार जताया मंच के माध्यम से जिले के अनेक भक्तों का स्वागत सम्मान किया गया उपस्थित अनेक पत्रकार बंधुओं का स्वागत सम्मान भी किया गया जिनके माध्यम से लगातार बांदकपुर धाम के विषय उठाए जा रहे हैं व्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन का भी आभार व्यक्त किया गया जिसके प्रयास से लाखों भक्त एक ही दिन में भोलेनाथ जी के दर्शन कर पाए।अन्य सभी सहयोगियों का भी महापर्व को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।आने वाले समय में और वृहद रूप से आयोजन ,व्यवस्था की प्रार्थना भोलेनाथ महादेव जी से की गई।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






