नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जबलपुर के सटोरिए दमोह में गिरफ्तार लाखों का पकड़ा आईपीएल सट्टा, लैपटॉप, कई मोबाइल सामान किया बरामद। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
« Jan    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

जबलपुर के सटोरिए दमोह में गिरफ्तार लाखों का पकड़ा आईपीएल सट्टा, लैपटॉप, कई मोबाइल सामान किया बरामद।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जबलपुर के सटोरिए दमोह में गिरफ्तार लाखों का पकड़ा आईपीएल सट्टा, लैपटॉप, कई मोबाइल सामान किया बरामद।

आईपीएल के सटोरिए अपने अपने जिले को छोड़कर दूसरे जिलों में खिला रहे हैं सट्टा बीती रात जबलपुर के सटोरिए हुए दमोह में गिरफ्तार यह सटोरिए अपने क्षेत्र में बदनाम होने के कारण अपने क्षेत्र में पकड़े जाने के डर से दूसरे जिलों में सट्टा खिला रहे हैं जैसे दमोह के सटोरिए बाहर के जिलों में बैठकर सट्टे का गोरख धंधा चला रहे हैं वैसे ही बाहर के सटोरिए दमोह में अपना सट्टे का गोरख धंधा चला रहे थे ।

जिले के दमोह देहात थाना पुलिस ने लाखों रुपए का आईपीएल सट्टा पकड़कर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. दमोह पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन जिले भर में किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार बताया गया कि 13 अप्रैल की रात्रि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दमोह देहात थाना क्षेत्र के एलोरा कॉलोनी में अतिशय जैन के मकान में किराए से कमरा लेकर कुछ व्यक्ति आईपीएल का सट्टा खिला रहे हैं. जो मुखबिर की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया,

 

दमोह एसपी, एडिशनल एसपी और सीएसपी के निर्देशन में टीआई दमोह देहात विजय सिंह राजपूत के नेतृत्व में पुलिस ने घर में धावा बोला जो चार व्यक्ति मुंबई इंडियन एवं पंजाब किंग्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल मैच पर मोबाइल फोन से बुकिंग करते हुए लिखते हुए मिले. जिनके कब्जे से 15 मोबाइल की बोर्ड, 3 एंड्राइड मोबाइल, एक लैपटॉप, एक सेटअप बॉक्स, एक पेन-रजिस्टर एवं 42500 नगद तथा एक स्कूटी बरामद कर चार आरोपियों के विरुद्ध सट्टा एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. आरोपियों पर अपराध क्रमांक 262/22 धारा 4 (क) सट्टा एक्ट के आरोपियों में टिंकू सोनकर उर्फ कुलदीप पिता स्वर्गीय चंद्र प्रकाश सोनकर उम्र 34 वर्ष सडरा तिलवारा जबलपुर, जितेश पिता विजय गुप्ता उम्र 36 वर्ष निवासी शास्त्री नगर तिलवारा जबलपुर, आकाश पिता आरडी सोनी उम्र 32 वर्ष निवासी मदर टेरेसा नगर कटंगी रोड माढोताल जबलपुर और सतीश अहिरवार पिता संतोष अहिरबार उम्र 31 निवासी दमोह नाका थाना कोतवाली जिला जबलपुर से एक लेनेवो कंपनी का लैपटॉप, कीमत 50000, 215 मोबाइल कीमती 1,40000, एक सेटअप बॉक्स, केलकुलेटर, चार्जर, एक्सटेंशन बोर्ड, 6 मोबाइल चार्जर, 42500 रूपये, एक लाल रंग का रजिस्टर पेन दस्तक कागज, एक सफेद स्कूटी बरामद की है. वारदात मुंबई इंडियन एवं पंजाब किंग्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल मैच में मोबाइल एवं लैपटॉप के माध्यम से आईपीएल सट्टा खिलाना बताया गया है.इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी दमोह देहात विजय सिंह राजपूत, सागर नाका चौकी प्रभारी गरिमा मिश्रा, साइबर सेल प्रभारी एएसआई रमाशंकर मिश्रा, प्रधान आरक्षक 353 सौरभ टंडन, प्रधान आरक्षक 280 राकेश अठया, आरक्षक 422 अजीत दुबे, एएसआई केएल अठया, प्रधान आरक्षक 430 रतिराम, आरक्षक 480 रामकृष्ण, आरक्षक 403 प्रेमदास बैरागी, आरक्षक 564 ओमप्रकाश, आरक्षक 589 देवेंद्र रक्षित केंद्र दमोह, नगर रक्षा समिति महेश खरे व दीपक विश्वकर्मा की सराहनीय भूमिका रही. इन सभी को पुलिस अधीक्षक द्वारा उचित पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया जाएगा.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now