यात्रियों से भरी बस में असामाजिक तत्वों ने की तोड़फोड़ बस में मची भगदड़ में कई लोग गंभीर रूप से हुए घायल।
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

यात्रियों से भरी बस में असामाजिक तत्वों ने की तोड़फोड़ बस में मची भगदड़ में कई लोग गंभीर रूप से हुए घायल।
दमोह से हिंडोरिया, पटेरा व कुंडलपुर चलने वाली शिव शक्ति पाठक बस के ड्राइवर और कंडक्टर व हेल्पर यात्रियों से भरी बस लेकर पहुंचे थाने, इनका आरोप है कि
समन्ना बाईपास के पास बस में पीछे से टक्कर मारकर गाड़ी रुकवा ली गई और यात्रियों से बस से उतरने को कहा जिसमें यात्रियों को कुछ समझ में नहीं आया लेकिन जब थोड़ी देर में खिड़कियों के

कांच फूटने लगे तब यात्रियों को समझ में आ गया कि यह कोई असामाजिक तत्व है जो बस पर हमला कर रहे हैं आनन-फानन में यात्री बसों से कूदकर भागने लगे तभी कई यात्रियों को गंभीर चोटें भी आई हैं बताया जा रहा है कि बस मालिकों के आपसी विरोध के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है

दरअसल आपको बता दें कि बस ट्रांसपोर्टर में बस को आगे और पीछे चलाने को लेकर अक्सर बस मालिकों में विवाद होता रहा है इसी बात को लेकर दूसरे बस मालिक एक दूसरों की बसें पूर्व में भी तोड़ते आए हैं हालांकि बहुत दिनों बाद यह घटना दमोह क्षेत्र में देखने को मिली है । घटना के बाद ड्राइवर टूटी फूटी बस को लेकर यात्रियों सहित सिटी कोतवाली पहुंचा जहां एफ आई आर दर्ज कर ली गई है अब देखना होगा असामाजिक तत्वों पर कब तक पुलिस कार्यवाही करती है
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






