सीएमओ एवं इंजीनियर की मिलीभगत से बिना टेंडर खुले ही ठेकेदार को लाभ पहुँचाने के लिए सड़क और नाली निर्माण करने पर कठोर कार्यवाही हेतु मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

दमोह/- सामाजिक कार्यकर्ता मोन्टी रायकवार ने दमोह नगर पालिका के
कारनामों को उजागर करते हुये बताया कि दमोह नगरपालिका कार्यालय से दमोह
जिले के दैनिक अखबार में दिनांक 27-04-2022 को निविदा
क्रमांक/नपा/2022/146 के माध्यम से पुराने पुलिस कंट्रोल रूम से फिल्टर
कालोनी तक, बजरिया वार्ड नंबर 06 मैन रोड से नर्सिंग सेन्टर तक और
पी.डब्लू.डी. क्वार्टर से रेस्ट हाउस के पीछे तक डामरीकरण सड़क का निर्माण
होना था। और नगरपालिका दमोह के द्वारा डामरीकरण सड़क की निविदा भी जारी की
गई थी। लेकिन दमोह नगरपालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी, उपयंत्री और
ठेकेदार की मिली भगत से ठेकेदार को आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए शासन की
राशि की बंदरबांट कर चपत लगाने के लिए सारे नियम दरकिनार करते हुए अपने
चहेते ठेकेदार के द्वारा टेंडर खुलने के पहले ही उक्त जगह पर डामरीकरण के
स्थान पर सीमेंट रोड का कार्य प्रारंभ हो गया जिसमें पीडब्ल्यूडी
क्वार्टर से रेस्ट हाउस की सड़क का कार्य तो पूर्ण हो गया और नाली का
कार्य जोरों से चल रहा है।

श्री रायकवार ने मुख्यमंत्री से सवाल पूंछते हुये कहा कि आखिर
इतनी बड़ी चूक कैसे हुई आखिर दमोह नगरपालिका के इन लापरवाह अधिकारियो और
ठेकेदार के भ्रष्टाचार को किसका संरक्षण प्राप्त है। निश्चित रूप से दमोह
नगरपालिका में इतने बड़े घोटाले हो रहे हैं। तो इन भ्रष्टाचार अधिकारियों
को कैसे संरक्षण दिया जा रहा है।
श्री रायकवार ने कहा है कि पुराने पुलिस कंट्रोल रूम से फिल्टर
कालोनी तक, बजरिया वार्ड नंबर 06 मैन रोड से नर्सिंग सेन्टर तक और

पी.डब्लू.डी. क्वार्टर से रेस्ट हाउस के पीछे तक के टेंडर के पहले हुऐ
निर्माण कार्य की जांच कर उक्त कार्य के बिल के भुगतान को रोककर संबंधित
ठेकेदार की राशि को राजसात की जावे। साथ ही जांच में जो भी अधिकारी दोषी
पाए जाए तो उनसे राशि की वसूली कर उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाया जावे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






