मासूम बच्चों के मददगार बन कर धर्मेश पांडे आए सामने दमोह के पत्रकार साथी। यातायात के लचर रवैया के कारण ही मासूम बच्चे और महिलाओं सहित 25 लोगों की जान आई जोखिम में।
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

मासूम बच्चों के मददगार बन कर धर्मेश पांडे आए सामने दमोह के पत्रकार साथी। यातायात के लचर रवैया के कारण ही मासूम बच्चे और महिलाओं सहित 25 लोगों की जान आई जोखिम में।
दमोह देर रात जबलपुर हाईवे नोहटा के पास एक दुखद एक्सीडेंट होने पर जब मरीजों को जिला अस्पताल लाया गया और मरीजों की संख्या में बच्चे और महिलाएं अधिक थी और अस्पताल में स्टेचर कम पड़ने लगे तो पत्रकार जगत के हमारे धर्मेश भाई ने अपना कैमरा बंद कर बच्चों को 108 गाड़ी से उठा उठा कर अस्पताल के अंदर इलाज के लिए ले गए हमारे पत्रकार साथी द्वारा जो रात्रि में सराहनीय कार्य किया गया है उसके लिए सभी पत्रकार साथी उन्हें बधाई देते हैं और यातायात व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होते हैं कि जब मालवाहक वाहनों में लोग भर भर कर जाते हैं और यातायात पुलिस कोई कार्यवाही नहीं करती तो ऐसी दुखद घटना सामने आती है दमोह यातायात पर भी दमोह एसपी को इस बात को लेकर लताड़ लगानी चाहिए कि ऐसे मालवाहक में कैसे यात्री परिवहन किया जा रहा है।

दमोह: जबलपुर दमोह स्टेस्ट हाइवे के अभना के पास यादव ढावा के सामने से देर रात बड़ा हादसा सामने आया है।

जिसमे एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए है। जिसमे बच्चे और वृद्ध महिला भी सामिल है। तत्काल ही घायलो को 108, 100 डायल की मदद से जिला अस्पताल लाया गया घायलो की गम्भीर स्थिति को देखते हुए मीडियाकर्मियों की सहायता से भर्ती किया गया जिनका उपचार जारी है। घयालो के साथी मिथुन अहिरवार ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 से 25 लोग बोलेरो पिकअप में सवार होकर बच्चे का मुंडन कराने बांदकपुर गए हुए थे देर रात

वापिस आते समय अभाना के पास यादव ढावा के सामने पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे पिकप पलट गई जिसमे 20 लोग घायल हुए है। जो सागर जिले के कंजरा निवासी बताए जा रहे है। जिसमे कुछ लोग वाहर के रिश्तेदार है। जिन्हें घायल अवस्था मे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिनका उपचार जिला अस्पताल में जारी है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






