चुनाव का चस्का कहें या चुनावी भूत दमोह जिले के ग्राम पंचायत चुनाव में सरपंच पद पर चुनाव लड़ने वाली महिला ने फार्म वापस लेने के दबाव के चलते लगाई फांसी।
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

चुनाव का चस्का कहें या चुनावी भूत दमोह जिले के ग्राम पंचायत चुनाव में सरपंच पद पर चुनाव लड़ने वाली महिला ने फार्म वापस लेने के दबाव के चलते लगाई फांसी।
मध्य प्रदेश के जिला दमोह के ग्राम चिरोला में होने वाले पंचायत चुनाव के बीच बीते शनिवार दमोह जिले से हैरान करने वाली घटना सामने आई है. जिले के पथरिया जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले चिरोला ग्राम पंचायत में जेठानी और देवरानी सरपंच पद के लिए आमने-सामने हैं. आरोप है कि चाचा सुसर ने जेठानी पर नाम वापस लेने का दबाव बनाया और जब ऐसा न हो सका तो बहू की प्रचार सामग्री कब्जे में ले ली. इसके चलते जेठानी ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है।

दमोह जिले के पथरिया थाना की जेरट चौकी अंतर्गत चिरोला ग्राम पंचायत में देवरानी अग्नि और जेठानी चंदा सरपंच पद का चुनाव लड़ रही हैं. शनिवार सुबह तक सब सामान्य था, लेकिन दोपहर होते-होते पूरे गांव में हड़कंप मच गया. जेठानी चंदा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. उसे ऐसा करते देख परिजनों के होश उड़ गए. उन्होंने जैसे-तैसे महिला को फंदे से उतारा और एंबुलेंस बुलाकर आनन फानन में जिला अस्पताल ले गए. यहां डॉक्टरों ने उसकी हालत देखने के बाद उसे आईसीयू में भर्ती कर लिया था। मरीज की गंभीरता को देखते हुए परिजन उसे जबलपुर ले गए जहां पर उसका इलाज जारी है और स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






