नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भोलेनाथ के दरबार का अपमान करने वाला अब बांदकपुर पंचायत चुनाव में कर रहा भोलेनाथ की फोटो और नाम का प्रयोग आचार संहिता उलंघन पर शिकायत कर नामांकन रदद करने की मांग। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
« Jan    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

भोलेनाथ के दरबार का अपमान करने वाला अब बांदकपुर पंचायत चुनाव में कर रहा भोलेनाथ की फोटो और नाम का प्रयोग आचार संहिता उलंघन पर शिकायत कर नामांकन रदद करने की मांग।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भोलेनाथ के दरबार का अपमान करने वाला अब बांदकपुर पंचायत चुनाव में कर रहा भोलेनाथ की फोटो और नाम का प्रयोग आचार संहिता उलंघन पर शिकायत कर नामांकन रदद करने की मांग।

श्री जागेश्वरनाथ धाम बांदकपुर प्रसिद्ध धार्मिक क्षेत्र होने के कारण यहाँ की चर्चा पूरे जिले सहित दूर दूर तक होती है।बांदकपुर ग्राम पंचायत चुनाव में प्रत्याशी चुनाव जीतने और मतदाता को प्रभावित करने के लिए चुनाव आचार संहिता का भी खुले आम उलंघन करने से नहीं डर रहे।प्रत्याशी सुनील डबुल्या द्वारा खुले आम प्रचार प्रसार के दौरान सोशल मीडिया पर पोस्टर में श्री जागेश्वर नाथ भोलेनाथ जी की फ़ोटो और नाम का प्रयोग किया जा रहा है।इसने स्वयं की आई डी से पोस्ट की व इससे जुड़े लोगों ने भी उक्त पोस्टर को शेयर पोस्ट किया।है जो सीधा सीधा धार्मिक चिन्हों प्रतीकों का प्रयोग है जिससे हिन्दू सनातन धर्म को मानने वालों की भावनाएं आहत हुई हैं व भोले के भक्तों में बहुत आक्रोश है।इस गंभीर विषय पर दमोह

एसडीएम गगन बिसेन सहित दमोह कलेक्टर महोदय, मुख्य चुनाव आयुक्त भोपाल के नाम आवेदन दिया गया। आवेदन में बताया गया कि उक्त प्रत्याशी द्वारा इसके पूर्व भी सरपंच रहते हुए बांदकपुर मंदिर के अन्दर जूते चप्पल पहनकर जाना मंदिर में रखे नारियल प्रसाद बेलपत्र फेंककर उपस्थित जनों को गाली गलौंच करने जैसी बड़ी निंदनीय घटना भी की गई।श्री जागेश्वर नाथ धाम में ही शासकीय गौचर भूमि पर वर्षों तक अवैध कब्जा किया गया।

जिसपर अन्य धार्मिक स्थल बनाने का प्रयास किया। इन घटनाओं के विषय में पहले भी हिन्दू समाज के द्वारा ज्ञापन दिए गए हैं।जिस पर आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है ।फिर भी आवेदन कर्ताओं ने दमोह शासन प्रशासन पर भरोसा जताया है कि इस प्रकार से खुले आम आचार संहिता के उलंघन पर शीघ्र ही कठोर कार्यवाही होगी।स्थानीय राजनेताओं सांसद विधायक आदि से भी बांदकपुर धाम के विषय को संज्ञान में लेकर कार्यवाही की मांग की है।पहले श्री जागेश्वर नाथ महादेव जी का अपमान उनके दरबार का अपमान फिर राजनीति में चुनाव में मतदाता को प्रभावित करने के लिए उन्ही की फ़ोटो नाम का प्रयोग हिन्दू समाज इसका घोर विरोध करता है।समय रहते कार्यवाही न होने पर विषय को अनेक स्तर पर उठाया जाएगा।ज्ञापन में राम गौतम, संचित अग्रवाल,पण्डित आशुतोष शास्त्री,कृष्णा पटैल, राम रैकवार, सतीश चौबे,कैलाश नेमा, कमलेश दुबे की उपस्थिति रही।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now