आज शाम 5:00 बजे से चुनावी लाउड स्पीकरों का शोर बंद चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी पार्टियों ने झौकी अपनी पूरी ताकत।
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

आज शाम 5:00 बजे से चुनावी लाउड स्पीकरों का शोर बंद चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी पार्टियों ने झौकी अपनी पूरी ताकत।
दमोहआज शाम 5:00 बजे से हो जाएगा चुनाव प्रचार बंद चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी पार्टियों ने झौकी अपनी पूरी ताकत। दमोह के नगरीय निकाय चुनाव के आज अंतिम प्रचार के समय भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस और टीम सिद्धार्थ मलैया का जोरदार प्रचार प्रसार देखने को मिल रहा है चुनाव के आज आखिरी चरण के प्रचार के लिए पार्टियां अपनी पूरी ताकत झोंक रही है

कांग्रेश से आज अजय टंडन भी गलियों गलियों में अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से उनके लिए बहुमत जुटाने के लिए वार्ड में घूम रहे हैं तो भारतीय जनता पार्टी से पूर्व जिला अध्यक्ष और वर्तमान जिला अध्यक्ष के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री

प्रहलाद सिंह पटेल भी रोड शो के जरिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं आज शाम 5:00 बजे से चुनावी शोर जहां थम जाएगा तो वही प्रत्याशियों की धड़कनें भी बढ़ जाएंगी अब देखना होगा 6 तारीख को जनता किसके पक्ष में अपना मत देती है दमोह जिले से त्रिकोणीय मुकाबला होने से इस बार नगरीय निकाय चुनाव जहां रोचक और हैरान कर देने वाला देखने को मिल रहा है तो वही जनता का भी रुझान इस बार किसी को समझ में नहीं आ रहा है!
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






