फुटेरा वार्ड नंबर 3 में हो रहे मतदान के दौरान फर्जी वोट डलवाने से रोकने पर हुआ विवाद।
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

फुटेरा वार्ड नंबर 3 में हो रहे मतदान के दौरान फर्जी वोट डलवाने से रोकने पर हुआ विवाद।
दमोह जिले में हो रहे नगरीय निकाय चुनाव के दौरान फुटेरा वार्ड नंबर 3 जो पहले से संवेदनशील पोलिंग घोषित थी इस पोलिंग बूथ पर हिंदू समाज की वोटर है तो आधे मुस्लिम समाज के वोटर है फुटेरा वार्ड 3 में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा बताया गया कि फर्जी मतदान कर रहे कांग्रेसियों को जब फर्जी तरीके से वोट डालने से रोका गया तो उनके द्वारा पत्थरबाजी की गई । फिर दोनों ओर से पत्थर बाजी होने लगी और देखते ही देखते माहौल बदल गया।

फुटेरा वार्ड नंबर 3 से कांग्रेस प्रत्याशी कासिम खान निर्दलीय रूप से रुपेश रजक भारतीय जनता पार्टी से दीपक मिश्रा यह तीनों उम्मीदवार है इस वार्ड से प्रत्याशी है। इस विवाद के चलते करीब फुटेरा वार्ड में आधा से1 घंटे समय तक वोटिंग प्रभावित रही।

, दमोह. शहर के फुटेरा वार्ड-3 की नवीन शाला मतदान केंद्र के बाहर विवाद की खबर मिलते ही मौके पर जिला पुलिस प्रशासन पहुंचा और विवाद को शांत कराया, विवाद में हुए पथराव में घायलों को चोट भी आई.दोनों पक्ष को अलग अलग किया, बताया गया है कि एक प्रत्याशी बीजेपी और एक कांग्रेस के हैं. मौके पर एडिशनल कलेक्टर नाथूराम गौंड, एसपी शिव कुमार सिंह,एसडीएम दमोह गगन विसेन, सीएसपी अभिषेक तिवारी,टीआई कोतवाली सत्येंद्र सिंह राजपूत, महिला डीएसपी भावना दांगी, टीआई दमोह देहात विजय सिंह राजपूत सहित और भी पुलिस प्रशासन के अधिकारीगण मौके पर पहुंचे, पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को जल्द ही काबू में कर लिया गया और पुलिस बल भारी संख्या में तैनात है विवाद अब शांत है शांतिपूर्ण तरीके से मतदान किया जा रहा है.
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






