श्रीमती मीना राजपूत मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग दमोह जिला अध्यक्ष नियुक्त।
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

श्रीमती मीना राजपूत मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग दमोह जिला अध्यक्ष नियुक्त।
दमोह -आज संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में सागर जिले के रहली स्थित रेस्टहॉउस में बैठक का आयोजन किया गया जिसमे दमोह जिले की सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती मीना राजपूत को मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार तिवारी, प्रदेश महासचिव श्री कमलेश राय ने दमोह जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया|

इस गरिमामई कार्यक्रम में मुख्यातिथि प्रदेश अध्यक्ष पंडित श्री शिवकुमार तिवारी, विशिष्ठ अतिथि श्री रोहित मिश्रा थाना प्रभारी रहली ,कमलेश राय प्रदेश महासचिव, सहित बैठक में श्री संजय तिवारी श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर राकेश श्रीवास्तव ,संदीप चौबे, कालू कोरी ,कुलदीप सिंह, राजपूत वैभव राजपूत, अरविंद दुबे बरिष्ठ पत्रकार रहली बैठक में उपस्थित रहे।

श्रीमती मीना राजपूत ने नियुक्ति उपरांत कहा कि दमोह ज़िले के प्रत्येक नागरिकों के मौलिक अधिकारों के संरक्षण और सुरक्षा के लिए वे प्रतिबद्ध है और सामाजिक बुराइयों और प्रशासनिक उदासीनता की ओर सदैव जनहित में संगठन की संपूर्ण शक्ति के साथ खड़ी रहेंगी श्रीमती मीना राजपूत ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व सहित सभी अतिथियों को आभार जताया और भविष्य में एकजुट होकर जनहित में न्यायोचित संघर्ष के लिए अपील की |
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






