केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के नेतृत्व में होगी यात्रा भारतीय जनता पार्टी आज 13 अगस्त को निकालेगी तिरंगा यात्रा। भाजपा महिला मोर्चा ने संपूर्ण जिले में पुलिसकर्मियों के साथ मनाया रक्षाबंधन।
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

दमोह – भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी के नेतृत्व में आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा बाईक रैली की रूपरेखा पर चर्चा हेतु बैठक का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय में किया गया।

जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने बताया कि हम सभी देश वासी आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं जिसके अंतर्गत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक भारतीय से अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की है जिलाध्यक्ष ने समस्त पदाधिकारियों से सोशल मीडिया पर एवं घर-घर जाकर लोगों से हर घर पर तिरंगा लगाने की अपील करने के लिए निर्देशित किया इस अभियान के अंतर्गत भारतीय

जनता पार्टी द्वारा केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के नेतृत्व में मोटर वाहन रैली का आयोजन 13 अगस्त को किया जाना है आज हम सभी भाजपा पदाधिकारियों ने रैली को सफल बनाने हेतु बैठक आयोजित कि है मोटर वाहन रैली तहसील ग्राउंड से प्रारंभ होगी जो नगर के कीर्ति स्तंभ, टॉकीज चौराहा, घंटाघर, स्टेशन चौराहा, तीन गुल्ली , कलेक्ट्रेट चौराहा से होते हुए तीन मूर्ति पार्क में संपन्न होगी।


भाजपा महिला मोर्चा ने संपूर्ण जिले में पुलिसकर्मियों के साथ मनाया रक्षाबंधन।
राखी बांध उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

दमोह:- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा संपूर्ण जिले में पुलिस भाईयों की कलाई पर राखी बांध रक्षाबंधन पर्व मनाया, जिलाध्यक्ष शिखा जैन ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी के निर्देशानुसार जिले जिले के समस्त मंडलों में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की महिलाओं ने पुलिस कर्मियों को रक्षाबंधन पर्व पर राखी बांधी एवं इनके उज्ज्वल भविष्य की ईष्वर से कामना की ।महामंत्री अनुराधा गोस्वामी ने पुलिस भाईयों को राखी बांध अपनी शुभकामनाएं दी भाई-बहन के पावन पर्व को हर्ष उल्लास के साथ ऐसे पुलिस भाई जिन्होंने हमेशा 24 घंटे हम बहनों की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं ऐसे पुलिस भाइयों को रक्षा सूत्र बांधकर माथे पर तिलक लगाकर मिठाई खिलाई कर रक्षाबंधन का पर्व मनाया और हमारे सब पुलिस भाई लोग स्वस्थ रहें प्रसन्न रहें ऐसी समस्त महिला मोर्चा की बहनों ने ईश्वर से प्रार्थना की । आज हम महिलाएं यदि बेखौफ होकर निकल सकते हैं तो इसका संपूर्ण श्रेय हमारे पुलिस भाईयों को है वह रक्षा और बंधन के अर्थ को यर्थाथ में कर रहे हैं।

महामंत्री अनुराधा गोस्वामी ने पुलिस भाईयों को राखी बांध अपनी शुभकामनाएं दी।
कोतवाली थाना में रक्षाबंधन पर्व मनाने में जिलाध्यक्ष शिखा जैन, महामंत्री अनुराधा गोस्वामी, नगर अध्यक्ष प्रिंसी जैन, सोशल मीडिया प्रभारी राधा सोनी, जिला मंत्री शिला चौबे, अन्नपूर्णा, सुषमा विश्वकर्मा, रजनी साहू, अनिता मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष विजयालक्ष्मी आदि मौजूद रहीं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






