15 अगस्त राष्ट्रीय पर्व पर दमोह कलेक्टर द्वारा समाजसेवियों को किया गया सम्मानित। जिसमें जिला प्रशासन को लाखों रुपए देने वाले ही समाजसेवी माने गए।
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

15 अगस्त राष्ट्रीय पर्व पर दमोह कलेक्टर द्वारा समाजसेवियों को किया गया सम्मानित। जिसमें जिला प्रशासन को लाखों रुपए देने वाले ही समाजसेवी माने गए।
आजादी के अमृत महोत्सव पर दमोह जिले में 15 अगस्त के अवसर पर तहसील ग्राउंड पर दमोह कलेक्टर द्वारा कई समाजसेवी संगठनों को कोरोना काल में जिला अस्पताल एवं दमोह प्रशासक को जिन संगठनों ने दस लाख या उससे अधिक की राशि दी है उन्हीं समाजसेवियों को दमोह कलेक्टर द्वारा सम्मान पत्र दिया गया जिस पर अब दमोह के कई समाजसेवी प्रश्न चिन्ह खड़े कर रहे हैं।

समाजसेवियों को सम्मानित करने की चयन समिति पर सवाल उठाते हुए आज बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के साथ अनेक संगठनों ने दमोह कलेक्टर को ज्ञापन के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराया और
उपरोक्त विषय संदर्भित ज्ञापन के माध्यम से लेख है कि हमारे राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के पावन दिवस पर स्थानीय मुख्य कार्यक्रम में आयोजित सम्मान समारोह में एक कथित सामाजिक संस्था आधारशिला ( पूर्ववत सीआईसीएम ) के प्रमुख दो लोग अजय लाल एव विजय लाल का सम्मान किया गया , जिसका हम सर्व हिंदू समाज विरोध करते हैं ।

सम्मान हेतु चयन समिति या नियत अधिकारी द्वारा किन मापदंडों पर यह चयन किया गया यह भी विरोध का विषय है क्योंकि 1. उपरोक्त संस्था एवं लोगों पर धर्मांतरण के आरोप लगते रहे है । 2. सेवा के क्षेत्र में अन्य लोग एवं संस्थाएं भी हैं फिर एक ही परिवार के 2 लोगों का सम्मान हेतु चयन किन मापदंडों पर किया गया ? 3. कोरोना काल में सेवा करते हुए ऐसे लोग भी रहे जिन्होंने सेवा के दौरान अपने प्राणों की आहूति दी , फिर भी आपकी सम्मान सूची में स्थान ना पाना हमारे घोर विरोध का प्रमुख कारण है ।

4. भूमि कब्जाने के भी आरोप उपरोक्त लोगों पर लगते रहे हैं ऐसे लोग सम्मान के अधिकारी कैसे हो सकते हैं ? उपरोक्त बिंदुओं के प्रकाश में सर्व हिंदू समाज , सम्मान चयन समिति नियत अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्यवाही की आपसे अपेक्षा करता है । कार्रवाई ना होने पर संगठन उग्र आंदोलन के लिए विवश होगा जिसकी संपूर्ण जवाबदेही दमोह जिला प्रशासन की होगी ।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






